फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VVKWWV BO Collection Day 4: वीकडेज में प्रवेश करते ही खस्ता हुई 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की हालत

Mon, 14 Oct 2024 09:44 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 14 Oct 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 4 Rajkummar rao triptii dimri film earning occupancy
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। दशहरे के अवसर पर रिलीज हुई इस फिल्म को त्योहार का फायदा मिला। हालांकि, वीकडेज में प्रवेश करते ही इसकी हालत खस्ता हो गई है। आज 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज को चार दिन पूरे हो गए हैं। आइए इसके चौथे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमा लेते हैं-

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 4 Rajkummar rao triptii dimri film earning occupancy
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की भिड़ंत आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' से है। यह एक  कॉमेडी-ड्रामा है, जो 1990 के दशक में रेट्रो थीम के साथ सेट की गई है और हमें पुराने दिनों की याद दिलाती है। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। 

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 4 Rajkummar rao triptii dimri film earning occupancy
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने रिलीज के दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.9 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके लेखक और निर्देशक राज शांडिल्य हैं। फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फ्रेश जोड़ी देखने को मिली है। इसका बजट तकरीबन 30 करोड़ रुपये है। 

The Raja Saab: प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी, निर्माता ने बताया किस दिन जारी होगी 'द राजा साब' की पहली झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 4 Rajkummar rao triptii dimri film earning occupancy
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

यह कॉमेडी-ड्रामा टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स, वकाउ फिल्म्स और कथावचक फिल्म्स द्वारा निर्मित है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 6.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह इसके पहले वीकएंड की कमाई 18.80 करोड़ रुपये हो गई। 

Jigra: ‘जिगरा’ की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अभिनेता बिजौ थांगजाम ने निर्माताओं पर लगाया भेदभाव का आरोप

विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 4 Rajkummar rao triptii dimri film earning occupancy
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

आज 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज को चार दिन पूरे हो गए हैं। वहीं, वीकडेज में प्रवेश करते ही इसकी हालत खस्ता नजर आ रही है। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 1.77 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत इस फिल्म का अब तक कुल कलेक्शन 20.57 करोड़ रुपये हो गया है।

Rajkummar Rao Films: राजकुमार की इन 10 फिल्मों ने पहले वीकएंड पर की सबसे ज्यादा कमाई, किस पायदान पर VVKWWV?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed