{"_id":"5b1e08f34f1c1bf16e8b7499","slug":"aamir-khan-will-launch-kamal-haasan-starrer-film-vishwaroopam-2-trailer-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम 2' का ट्रेलर आज होगा रिलीज, आमिर खान और रोहित शेट्टी से जुड़ा कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम 2' का ट्रेलर आज होगा रिलीज, आमिर खान और रोहित शेट्टी से जुड़ा कनेक्शन
Mon, 11 Jun 2018 11:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ के सुपरस्टार कमल हासन इन दिनों जहां राजनीति में सक्रियता को लेकर चर्चा में हैं वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म 'विश्वरूपम 2' भी काफी सुर्खियों में छाई हुई है। इस फिल्म के अब तक कई पोस्टर भी रिलीज हुए हैं। इस फिल्म का कमल हासन के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं 'विश्वरूपम 2' को लेकर कमल हासन भी अपने फैंस को आज बेहद खास तोहफा देने वाले हैं।
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो कमल हासन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'विश्वरूपम 2' का आज ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इस बात का खुलासा कुछ दिन पहले खुद कमल हासन ने भी किया था। खास बात यह है कि 'विश्वरूपम 2' के ट्रेलर लॉन्च के समय आमिर खान, जूनियर एनटीआर और श्रुति हासन जैसे स्टार मौजूद होंगे।
3 of 4
फिल्म 'विश्वरूपम 2' का ट्रेलर हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के हिंदी वर्जन को आमिर खान तमिल और तेलुगू ट्रेलर को जूनियर एनटीआर और श्रुति हासन डिजिटली लॉन्च करेंगे। ‘विश्वरूपम 2’ की कहानी खुद कमल हासन ने लिखी है और इस फिल्म का निर्देशन भी कमल हासन ने ही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
खबरों की मानें तो ‘विश्वरूपम 2’ के हिंदी वर्जन को रोहित शेट्टी और रिलायंस एंटरटेंनमेंट मिलकर प्रस्तुत करेंगे जबकि तेलुगू और तमिल वर्जन को राजकमल फिल्म्स प्रस्तुत करेगा। गौरतलब है कि ‘विश्वरूपम 2’ कमल हासन की ही 2013 में इसी नाम से आई फिल्म का सीक्वल है। इस फिल्म में कमल हासन एक रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।