फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई कोमोलिका का फर्स्ट लुक आया सामने, बच्चों संग मस्ती करते दिखे सलमान, पांच खबरें

Thu, 10 Oct 2019 08:19 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 10 Oct 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
Aamna Sharif will play komolika role and salman khan enjoy with childrens in river
Aamna Sharif, Salman Khan - फोटो : amar ujala

'कसौटी जिंदगी के 2' को मिली नई कोमोलिका


छोटे पर्दे का धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी के 2' काफी समय से कोमोलिका के किरदार को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों धारावाहिक में कोमोलिका का किरदार करने वाली अभिनेत्री हिना खान ने इस शो को छोड़ दिया। किरदार के हिसाब से कोई अभिनेत्री ना मिलने के कारण इस शो से कोमोलिका लंबे समय से गायब है, लेकिन अब खबर है कि 'कसौटी जिंदगी के 2' को उसकी नई कोमोलिका मिल गई है। जी हां, इस शो में टीवी अभिनेत्री आमना शरीफ कोमोलिका का किरदार निभाएंगी। 

Aamna Sharif will play komolika role and salman khan enjoy with childrens in river
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

वॉर में ऋतिक के लुक पर फिदा हुईं सुजैन खान
अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है। दर्शक फिल्म में इन दोनों कलाकार के एक्शन को काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर वॉर फिल्म से जुड़ा एक वीडिया साझा किया। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन खास बात ये है कि ऋतिक रोशन के इस वीडियो को देखने के बाद उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुजैन खान ने ऋतिक रोशन के लुक पर कमेंट करते हुए लिखा- 'उफफफफफफफ...' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

. You’ll keep beating him down N yet there he sits, on his throne. He owns this space This is his party And you were actually invited. Now beat him again . Go on I dare you . . K.A.B.I.R

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

Aamna Sharif will play komolika role and salman khan enjoy with childrens in river
Kullfi Kumarr Bajewala - फोटो : twitter

कुल्फी कुमार बाजे वाला में नहीं दिखेंगी आकृति शर्मा
छोटे पर्दे के मशहूर शो कुल्फी कुमार बाजे वाला के फैंस के लिए बुरी खबर है। इस शो की मुख्य किरदार निभाने वाली बाल कलाकार आकृति शर्मा अब शो का किस्सा नहीं रहेंगी। सूत्रों की मानें तो अब शो के मुख्य किरदार यानी कुल्फी कुमार का नन्हा किरदार अब बड़ा हो जाएगा, जिसके चलते आकृति का किरदार खत्म हो जाएगा। बड़ी हुई कुल्फी कुमार को अभिनेत्री तुनिषा शर्मा निभाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamna Sharif will play komolika role and salman khan enjoy with childrens in river
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने बच्चों के संग लगाए गोते
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद खास तस्वीर साझा की है। दरअसल, सलमान खान तस्वीर में छोटे बच्चों के साथ नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा- पानी गोते लगाए आपके भाई ने कल, काफी कूल बच्चों के साथ ! धरती मां का आदर सम्मान...। सलमान खान की इस पोस्ट पर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 



 

विज्ञापन
Aamna Sharif will play komolika role and salman khan enjoy with childrens in river
the sky is pink - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म प्रोड्यूस करना चाहते हैं फरहान
बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे फरहान अख्तर ने कहा है कि वह प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म प्रोड्यूस करना चाहते हैं। उन्होंने ये बात 'द स्काई इज पिंक' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान बोली। इसके अलावा फरहान अख्तर ने अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी बात की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed