चुनावों में भारी जीत हासिल करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल के लिए 30 मई को शपथ ग्रहण लिया। यह समारोह दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया जिसमें ना केवल राजनीति बल्कि दूसरे क्षेत्र की मशहूर हस्तियों को आमंत्रण भेजा गया। इस दौरान शाहिद कपूर, करण जौहर, रजनीकांत, बोनी कपूर, राजकुमार हिरानी और कपिल शर्मा समेत कई सितारे पहुंचे।
'भारत' पर संकट और मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सेलेब्स, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सुपरमॉडल और अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 31 मई 1992 को भारत के दक्षिण राज्य आंध्रपद्रेश के तेनाली में हुआ था। साल 2013 में उन्होंने मिस अर्थ इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। वह किंगफिशर के लिए कलेंडर गर्ल भी रह चुकी हैं। साल 2016 में उन्हें फिल्म रमन राघव में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ देखा गया था। वह फिल्म 'मुतोन' में अपने अभिनय से रातोंरात सुर्खियों में आ गई थीं। इसके लिए उन्हें मुंबई के रेड लाइट एरिया में भी जाना पड़ा था।
पढ़े: B'DaySpl: मुंबई के 'रेड लाइट' इलाके में 20-20 घंटे रही ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, खुद बताई थी वजह
इस सोशल मीडिया युग में कुछ फिल्मी सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने इस प्लेटफॉर्म से दूरी बनाई हुई है। दरअसल, बात कर रहे हैं जॉन अब्राहम की। सोशल मीडिया लोगों की निजी जिंदगी में झांकने का अवसर देता है, लेकिन जॉन इससे दूर ही हैं। यही कारण है कि उनके फैन्स उन्हें करीब से बहुत कम जानते हैं। अक्सर देखा गया है कि जॉन कभी भी पर्सनल लाइफ पर बात और तस्वीरें शेयर नहीं करते। जॉन का सोशल मीडिया पर होना न के बराबर ही है।
पढ़ें: तो इसलिए सोशल मीडिया पर शर्टलेस तस्वीरें शेयर नहीं करते जॉन अब्राहम, खुद बताई वजह
पढ़ें: इस हॉलीवुड फिल्म की थीम पर शाहरुख खान ने सेलिब्रेट किया अबराम का बर्थडे, देखें तस्वीरें
पढ़ें: एक ही फ्रेम में बिग बी ने खड़ी की परिवार की तीनों पीढ़ीं, शेयर की ये तस्वीर