फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए, 'जीरो' के मेकर्स ने कैसे मुंबई में बसाया मेरठ, दो फिल्मों में दिख चुका है ये शहर

Fri, 21 Dec 2018 03:37 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Dec 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
Aanand L Rai flew down 300 people from Meerut to recreate the set of Zero movie in Mumbai
Zero - फोटो : social media
शाहरुख खान की फिल्म जीरो आज रिलीज हो गई है। वहीं इस फिल्म में निर्देशक आनंद एल राय की मेहनत खूब दिख रही है। फिल्म में कोई भी कमी न रहे इसके लिए आनंद एल रॉय ने मेरठ को मुंबई में रीक्रिएट किया। छोटे शहर के स्थानीय लोगों को भी मुंबई बुलाया। फिल्म में जबरदस्त फील देने के लिए फिल्म निर्माता ने लगभग 300 कलाकारों के मुंबई बुलाया था।
Aanand L Rai flew down 300 people from Meerut to recreate the set of Zero movie in Mumbai
फिल्म जीरो का टीजर - फोटो : अमर उजाला
स्क्रिप्ट की मांग को देखते हुए निर्माता ने मुंबई की फिल्मसिटी में एक विशाल सेट का निर्माण किया, जिसमें मेरठ के प्रसिद्ध घंटाघर और मेरठ की सड़कों को बनाया गया। मेरठ शहर को दिखाने के लिए जूनियर कलाकारों को यह जिम्मेदारी सौंपी थीं, जिससे कि फिल्म को जब दर्शक देखें, तो उनको लगे कि फिल्म की शूटिंग मेरठ में हुई है।
Aanand L Rai flew down 300 people from Meerut to recreate the set of Zero movie in Mumbai
फिल्म जीरो का गाना
वहीं जहां तक शाहरुख के किरदार की बात की जाए तो, फिल्म में अहम किरदार को निभा रहे जीशान अय्यूब ने शाहरुख खान को मेरठ के तौर -  तरीके को सीखने में काफी मदद की। जीशान असल जिंदगी में मेरठ से आते हैं। जीशान शाहरुख से सेट पर मेरठ की भाषा में बात किया करते थे, जिससे शाहरुख को मेरठ के लोगों की तरह बोलने में काफी हेल्प हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aanand L Rai flew down 300 people from Meerut to recreate the set of Zero movie in Mumbai
zero
जीरो में शाहरुख खान एक बौने का किरदार निभा रहे हैं। शाहरुख अपने पिता (तिग्मांशु धूलिया) से इस बात के लिए लड़ते हैं कि उनके गुटखा खाने की वजह से ही उनकी हाइट कम रह गई है। शाहरुख को इस तरह बौना दिखाने के लिए वीएफएक्स पर काफी पैसा खर्च किया गया है।
 
विज्ञापन
Aanand L Rai flew down 300 people from Meerut to recreate the set of Zero movie in Mumbai
zero
वहीं आनंद एल राय अपनी पिछली फिल्म रांझणा और तुन वेड्स मनु में भी मेरठ के सेट को बना चुके हैं। शाहरुख की पिछले कुछ समय में ऐसी कई फिल्में आई हैं जिनमें छोटे शहरों की कहानी को दिखाया गया है और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े हैं। ऐसे में देखना होगा कि जीरो क्या कमाल कर पाती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed