सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Aanjjan Srivastav: 'वागले की दुनिया' में अंजन श्रीवास्तव के साथ काम कर चुके हैं शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन से भी रहे हैं गहरे संबंध

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 02 Jun 2022 12:51 PM IST
विज्ञापन
Aanjjan Srivastav Birthday: Wagle Ki Duniya fame actor has worked with Shahrukh Khan and shares a deep relation with Amitabh Bachchan
anjjan srivastav - फोटो : social media

ऑल इंडिया रेडियो, थियेटर, सीरियल्स और कई फिल्मों में काम करने वाले बॉलीवुड अभिनेता अंजन श्रीवास्तव ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं। लेकिन अंजन के करियर को उड़ान देने का काम सीरियल 'वागले की दुनिया' ने किया, जिसकी वजह से आज वह घर-घर में पहचाने जाते हैं। एक मध्यम वर्ग के व्यक्ति के जीवन के किस्सों और उनसे जूझने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों को दिखने वाले इस धारावाहिक से लोग अंजन से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं, जिसका निर्देशन कुंदन शाह ने किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीवी से लोकप्रिय हुए इस अभिनेता ने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख के साथ भी काम किया हुआ है और इसके साथ ही मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के साथ भी वह बहुत अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। 33 साल पहले प्रसारित हुए इस सीरियल से प्रसिद्धि पाने वाले अंजन आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने करियर की कई बड़ी चीजों से पर्दा उठाया।

Trending Videos
Aanjjan Srivastav Birthday: Wagle Ki Duniya fame actor has worked with Shahrukh Khan and shares a deep relation with Amitabh Bachchan
anjjan srivastav, shahrukh khan - फोटो : social media

शाहरुख के साथ कर चुके हैं काम 
अंजन श्रीवास्तव को इस सीरियल की वजह से शाहरुख खान के साथ भी स्क्रीन शेयर की हुई है। दरअसल, इस सीरियल के एक एपिसोड में शाहरुख भी काम कर चुके हैं। उनके साथ काम करने को लेकर अंजन कहते हैं, 'आज शाहरुख खान भले ही बड़े स्टार बन गए हों, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से ही की थी। मैंने उनके साथ काम किया था। वागले की दुनिया में पुलिस स्टेशन वाला एक एपिसोड था, जिसे अविनाश वाधवन करने वाले थे। लेकिन किसी कारण वश वह नहीं आ पाए तो कुंदन शाह ने उस रोल को निभाने के लिए शाहरुख खान से संपर्क किया था। इस एपिसोड से शाहरुख को भी बहुत फायदा हुआ था, कुंदन शाह और शाहरुख खान के बीच अच्छी ट्यूनिंग हो गई थी। जिसकी वजह से कुंदन शाह ने शाहरुख खान को लेकर कभी हां कभी ना फिल्म बनाई थी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aanjjan Srivastav Birthday: Wagle Ki Duniya fame actor has worked with Shahrukh Khan and shares a deep relation with Amitabh Bachchan
anjjan srivastav - फोटो : social media

काम को अहमियत देते हैं शाहरुख 
शाहरुख खान के अपने काम की तरफ नजरिए के बारे में बताते हुए अंजन श्रीवास्तव ने बताया कि शाहरुख ने हमेशा अपने काम को गंभीरता से लिया है। अंजन कहते हैं, 'शाहरुख खान ने हमेशा काम को तवज्जो दी। स्क्रीन स्पेस कम मिल रहा है या ज्यादा इससे उन्हें कभी फर्क नहीं पड़ा। मुझे याद है वह हर सीन के बाद हम लोगों से कहते थे मैंने सीन ठीक तो किया न। फिर एपिसोड के प्रसारण के बाद भी उन्हें इस बात की जिज्ञासा रहती थी कि उनके किरदार के बारे में दर्शकों ने क्या प्रतिक्रिया दी है।' 

Aanjjan Srivastav Birthday: Wagle Ki Duniya fame actor has worked with Shahrukh Khan and shares a deep relation with Amitabh Bachchan
anjjan srivastav - फोटो : social media

ऐसा था अमिताभ के साथ काम करने का एक्सपीरिएंस 
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ 'बेमिसाल','मैं आजाद हूं', 'अग्निपथ', 'शहंशाह' और 'खुदा गवाह' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके अंजन श्रीवास्तव ने उनके साथ पहली बार काम करने का अपना एक्सपीरियंस साझा किया। अंजन ने बताया कि अचानक टीनू आनंद में मुझे शहंशाह में एक रोल करने के लिए बुलाया और बच्चन साहब के साथ सीन दे दिया। इस फिल्म में मैंने करप्ट पॉलिटिशियन का किरदार निभाया था, जिसके एक सीन में उनका कॉलर पकड़ना था। जब मैंने कॉलर पकड़ा तो उनके छाती के बाल मेरे हाथ में आ गए थे, जिसके बाद मैंने उन्हें कईं बार सॉरी बोला। बच्चन साहब ने कहा कोई बात नहीं, आप सीन खत्म करो। उनकी आवाज सुनकर समझ में आया कि आखिर क्यों लोग अमिताभ बच्चन से घबराते हैं।

विज्ञापन
Aanjjan Srivastav Birthday: Wagle Ki Duniya fame actor has worked with Shahrukh Khan and shares a deep relation with Amitabh Bachchan
anjjan srivastav, amitabh bachchan - फोटो : social media

फिल्म से पहले अमिताभ को जानते थे अंजन 
अंजन अमिताभ को फिल्मों में अपना सफर शुरुआत करने से पहले ही बहुत अच्छे से जानते थे। अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए अंजन कहते है, 'उन दिनों मैं बैंक में काम करता था, तो किसी मित्र के माध्यम से बच्चन साहब के घर आना जाना लगा रहता था। फिर बच्चन साहब से ऐसा स्पोर्ट मिला कि बैंक का डिपॉजिट बढ़ता चला गया। जब रिपोर्ट कार्ड देखा गया तो हेड ऑफिस में हंगामा हो गया था कि यह कौन लड़का है भाई? उस समय अपना काम करता रहा उस समय मुझे यह अक्ल नहीं थी कि बच्चन साहब को बोलूं कि मेरा फिल्मों में कुछ करवा दीजिए। तब तक मैंने बच्चन साहब के साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed