{"_id":"6077bd608ebc3e8d2f3e732f","slug":"aapko-pehle-bhi-kahin-dekha-hai-actress-sakshi-shivanand-then-and-now-underworld","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंडरवर्ल्ड के डर से रातों-रात बॉलीवुड छोड़ गायब हो गई थी ये एक्ट्रेस, अब जी रही गुमनामी की जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंडरवर्ल्ड के डर से रातों-रात बॉलीवुड छोड़ गायब हो गई थी ये एक्ट्रेस, अब जी रही गुमनामी की जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 15 Apr 2021 05:41 PM IST
कभी अपनी खूबसूरती के दम पर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री साक्षी शिवानंद का आज जन्मदिन है। साक्षी का जन्म साल 1977 में मुंबई में ही हुआ था। उन्होंने हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम किया। एक दिन वह अचानक ही ग्लैमर की दुनिया से गायब हो गईं। आज उनके फैंस गूगल पर उनके बारे में जानना चाहते हैं लेकिन कुछ कास जानकारी हासिल नहीं होती। गुमनाम सितारे कॉलम में आज हम आफको साक्षी शिवानंद के बारे में बताते जा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 7
साक्षी शिवानंद
- फोटो : इंस्टाग्राम
साक्षी ने फिल्म 'क्रोध' में सुनील शेट्टी की बहन का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो 'जंजीर', 'जनम कुंडली', 'पापा कहते हैं' और 'आपको भी पहले कहीं देखा है' में नजर आईं। साक्षी की डेब्यू हिंदी फिल्म 'जनम कुंडली' थी, लेकिन ये फ्लॉप रही। हालांकि उनकी एक्टिंग की काफी सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
साक्षी शिवानंद
- फोटो : इंस्टाग्राम
'आपको पहले भी कहीं देखा है' फिल्म उनके करियर में टर्निंग पॉइट साबित हुई। इस फिल्म में उनके साथ प्रियांशु चटर्जी नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। धीरे-धीरे साक्षी को लोकप्रियता मिलने लगी। लेकिन इससे पहले कि वो बॉलीवुड में और नाम कमा पातीं अंडरवर्ल्ड का किस्सा उनके सामने आ गया और उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया।
4 of 7
साक्षी शिवानंद
- फोटो : इंस्टाग्राम
साक्षी ने सालों पहले दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि अंडरवर्ल्ड के डर से उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी। साक्षी ने कहा था- 'मैं बुरी तरह डर गई थी जब मुझे पता चला कि मैं जिस फिल्म में काम करने जा रही हूं वो अंडरवर्ल्ड से है। मुझे हर किसी ने बताया कि बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का गहरा कनेक्शन रहा है। मैं डर गई, चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं और तभी मैंने बॉलीवुड छोड़ दिया और साउथ में चली गई।'
विज्ञापन
5 of 7
साक्षी शिवानंद
- फोटो : इंस्टाग्राम
साक्षी इस कदर डर गईं थी कि जिस प्रोड्यूसर (जिसका कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से था) की उन्होंने फिल्म साइन की थी वो भी उन्हें कॉल करता था, लेकिन साक्षी ने अपना नंबर ही बदल लिया। बाद में जाकर पता चला कि साक्षी ने साउथ फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने दोबारा मुड़कर बॉलीवुड की तरफ कभी नहीं देखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।