सब्सक्राइब करें

कियारा आडवाणी से दस मिनट के लिए मिलना चाहती हैं उनकी खास फैन, अभिनेत्री का जवाब सुर्खियों में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 15 Apr 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
Kiara Advani's Crazy Fan Wants to Meet Her for 10 Minutes, Actress Reply Make her Day
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन नई नई तस्वीरों से अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। वहीं फैंस को भी कियारा की तस्वीरों और वीडियोज का इंतजार रहता है। यही कारण है कियारा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का भी। इसी बीच कियारा की एक फैन ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की है। जिसपर कियारा आडवाणी ने मजेदार जवाब दिया है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थम रहे हैं।

Trending Videos
Kiara Advani's Crazy Fan Wants to Meet Her for 10 Minutes, Actress Reply Make her Day
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस अपने चहीते कलाकारों के लिए कुछ न कुछ करते ही रहते हैं। हालांकि ऐसा कम ही होता है कि कलाकार भी उसपर जवाब दें लेकिन जब कियारा की एक फैन ने उनसे दस मिनट मिलने की इच्छा जाहिर की तो उन्होंने बड़े ही प्यार भरे अंदाज में इसका जवाब दिया। दरअसल, कियारा आडवाणी के एक फैन पेज पर एक फैन ने उनसे मिलने के लिए कहा और एक काफी बड़ा नोट भी लिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani's Crazy Fan Wants to Meet Her for 10 Minutes, Actress Reply Make her Day
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

फैन ने लिखा कि, 'मेरे लिए कियारा आडवाणी मैम एक आइडल हैं, उनसे मिलना मेरे लिए एक सबसे खूबसूरत पल होगा। हालांकि मुझे अफसोस है कि कियारा कई बार दिल्ली आईं लेकिन मैं उनसे मिल नहीं पाई। अगली बार मैं अपना 100 फीसदी दूंगी। उम्मीद करती हूं कि मेरा यह सपना जल्द पूरा होगा।'
 

Kiara Advani's Crazy Fan Wants to Meet Her for 10 Minutes, Actress Reply Make her Day
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं कियारा की नजर इस ट्वीट पर पड़ी तो उन्होंने भी जवाब में कहा कि 'सपने सच होते हैं और पूरे भी, बहुत जल्द आपका भी यह सपना पूरा हो जाएगा।' कियारा का स्वीट रिप्लाई फैन को काफी पसंद आया। उसके बाद उनकी खास फैन ने लिखा, 'आपका हर रिप्लाई और लाइक मेरे लिए कीमती होता है। कियारा मैम मेरे पास आपके सभी ट्वीट्स सेव हैं जिसपर आपने लाइक किया है। आपका हर रिप्लाई मेरे बुकमार्क में सेव है। मैं आपकी एक प्राउड फैन हूं, आपका टैलेंट और व्यव्हार मुझे बहुत पसंद है।'
 

विज्ञापन
Kiara Advani's Crazy Fan Wants to Meet Her for 10 Minutes, Actress Reply Make her Day
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं कियारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस वक्त उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। वो जल्द ही फिल्म 'भूल भुलैया 2', 'शेरशाह', 'जुग जुग जियो' और 'मिस्टर लेले' में नजर आने वाली हैं। हालांकि, इनमें से कई फिल्मों की शूटिंग कोरोनावायरस के चलते अभी रोक दी गई है। इसके अलावा कियारा आखिरी बार फिल्म 'इंदू की जवानी' में नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed