सब्सक्राइब करें

मंगेतर संग गोवा में छुट्टियां एन्जॉय कर रहीं पूजा बेदी, बोलीं- एक वायरस के डर से...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 15 Apr 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
Pooja Bedi Enjoy Holidays With Fiancé Maneck Contractor In Goa Says Life Is Not Meant To Be Lived In Fear
पूजा बेदी और मानेक - फोटो : Instagram

एक तरफ मुंबई में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और कई सेलेब्स अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ सेलेब्स छुट्टियां मनाने के लिए गोवा जा रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पूजा बेदी भी गोवा के बीच पर छुट्टियों का मजा लेने पहुंची हैं। पूजा गोवा से अपनी कई तस्वीरें और वीडियो साझा कर रही हैं, साथ ही उन्होंने लोगों से डर कर ना जीने को भी कहा है।

Trending Videos
Pooja Bedi Enjoy Holidays With Fiancé Maneck Contractor In Goa Says Life Is Not Meant To Be Lived In Fear
पूजा बेदी और मानेक - फोटो : Instagram

पूजा बेदी गोवा में अपने मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रहे हैं और इसकी वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पूजा और मानेक पानी में बोटिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bedi Enjoy Holidays With Fiancé Maneck Contractor In Goa Says Life Is Not Meant To Be Lived In Fear
पूजा बेदी और मानेक - फोटो : Instagram

इस वीडियो को साझा करते हुए पूजा ने कैप्शन में लिखा, 'स्वस्थ, खुश रहने के लिए एंजॉय, गोवा। अपने दिमाग को मुक्त करो। कोई डर नहीं। जिंदगी जीने का नाम है ना कि कैद में रहने का। एक वायरस के डर से एक साल और सालों तक मास्क, यह साफ है कि यह अभी नहीं जाने वाला। लगभग एक साल के मास्क पहनने/लॉकडाउन के बाद अगर कल को आपकी मौत हो जाए। आप का सबसे बड़ा अफसोस क्या होगा?'

Pooja Bedi Enjoy Holidays With Fiancé Maneck Contractor In Goa Says Life Is Not Meant To Be Lived In Fear
पूजा बेदी - फोटो : Instagram

तो वहीं इस वीडियो में पूजा बेदी कह रही हैं, 'गोवा में होने की खुशी।' इसके अलावा एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'आई लव गोवा, गोवा को प्यार करने की कई वजहें हैं, बाहर की लोकेशन, स्थानीय लोगों का स्वागत, शानदार खाना और सबसे जरूरी बात मेरा स्वास्थ्य और गोवा में बिजनेस।'

विज्ञापन
Pooja Bedi Enjoy Holidays With Fiancé Maneck Contractor In Goa Says Life Is Not Meant To Be Lived In Fear
पूजा बेदी और अलाया फर्नीचरवाला

तो वहीं आगे पूजा कहती हैं कि आपको पता है कि मुझे गोवा से प्यार क्यों है? यहां साफ हवा है। यहां सूरज की चमकती रोशनी है। खुशियां हैं, खुलापन है, खूबसूरत बीच हैं। इसके साथ वो आस-पास का नजारा दिखाती हैं, जहां वो सुबह और शाम को वॉकिंग के लिए आती हैं। बता दें कि पूजा का अपने पहले पति से तलाक हो चुका है। उनके पहले पति का नाम फरहान फर्नीचरवाला था। 12 साल की शादी के बाद पूजा और फरहान का तलाक हुआ था। फरहान और पूजा की एक बेटी अलाया फर्नीचरवाला और बेटा उमर है। अलाया फर्नीचरवाला कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed