{"_id":"60781a978ebc3ec89b7f774c","slug":"these-are-three-famous-brothers-in-bollywood-someone-was-a-super-hit-and-someone-was-a-flop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है बॉलीवुड में मशहूर तीन-तीन भाइयों की जोड़ी, कोई रहा सुपरहिट तो कोई हुआ फ्लॉप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये है बॉलीवुड में मशहूर तीन-तीन भाइयों की जोड़ी, कोई रहा सुपरहिट तो कोई हुआ फ्लॉप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 15 Apr 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
देवानंद के दो भाई चेतन आनंद और विजय आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड में ऐसे कई सितारें हैं, जो आपस में एक दूसरे के किसी ना किसी तरह रिश्तेदार लगते हैं। कई स्टार्स के बारे में शायद आप भी जानते होंगे। कुछ ऐसे भी हैं जिनके बारे में शायद आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के तीन तीन सगे भाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले हैं गुजरे जमाने के एवरग्रीन एक्टर रहे देवानंद के भाई चेतन, जो एक मशहूर फिल्म निर्माता रहे। तो उनके तीसरे भाई विजय फिल्मों में असफल रहे।
पिछले काफी समय से महेश भट्ट, मुकेश भट्ट और रोबिन भट्ट की जोड़ी बॉलीवुड में फिल्म मेकिंग का काम कर रही है। ये तीनों ही भाई अपने करियर में काफी सफल रहे है। महेश भट्ट तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
भाई बहन संग अकबर खान
- फोटो : Social media
फिरोज खान, संजय खान और अकबर खान तीनों ही एक समय के टॉप स्टार्स रह चुके हैं। इन्हें बॉलीवुड के पहले खान ब्रदर्स के तौर पर जाना जाता है। ये तीनों भाई न केवल एक सफल एक्टर बल्कि सफल डायरेक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर भी रह चुके हैं।
4 of 5
अमरीश पुरी-मदन पुरी-चमन पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
बहुत कम लोग जानते होंगे कि हिंदी सिनेमा में अमरीश पुरी, चमन पुरी और मदन पुरी की जोड़ी है, जो कि खास भाईयों की जोड़ी रही है। अमरीश पुरी के भाई चमन पुरी और मदन पुरी भी बॉलीवुड की फिल्मों में विलेन का किरदार कर चुके हैं।अमरीश पुरी की फिल्में तो बहुत देखी होंगी और अमरीश पुरी के विलेन के किरदार को बहुत ज्यादा पसंद भी किया होगा। वही, दूसरी तरफ अमरीश पुरी के भाई मदन पुरी ने भी कई सालों तक बेहतरीन अभिनय करके खूब नाम कमाया है। अभिनेता मदन पुरी ने बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
किशोर कुमार, अनूप कुमार और अशोक कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इन तीन भाइयों की जोड़ियों में से दो भाई अभिनेता रहे तो एक बड़ा सिंगर रहा हैं जिनके बारे में आज आप जानते ही होंगे। तीनो भाई किशोर कुमार, अनूप कुमार और अशोक कुमार ने एक साथ फिल्म चलती का नाम गाड़ी में पहली बार एक साथ काम किया था। किशोर कुमार अपने जमाने के सबसे मशहूर सिंगर और एक्टर रह चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।