फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaradhya Bachchan: आराध्या बच्चन की याचिका पर कोर्ट में हुई सुनवाई, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को समन जारी

Thu, 20 Apr 2023 02:38 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 20 Apr 2023 02:38 PM IST
विज्ञापन
aardhya bachchan amitabh granddaughter petition hearing delhi high court summon issued social media platforms
ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती और अभिषेक व ऐश्वर्या की बेटी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। आराध्या बच्चन कई बार ट्रोल्स के निशाने पर भी रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने दो यूट्यूब चैनल और वेबसाइट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की है। कोर्ट ने कहा है कि किसी भी शख्स खासतौर से बच्चों की छवि को सोशल मीडिया पर नुकसान पहुंचाना एक गंभीर मामला है। इस मामले में कोर्ट ने चेतावनी दी है कि इस तरह की फर्जी खबरें भविष्य में साझा नहीं की जानी चाहिए। 

aardhya bachchan amitabh granddaughter petition hearing delhi high court summon issued social media platforms
आराध्या बच्चन - फोटो : social media

कोर्ट ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निर्देश दिया है कि किसी भी हाल में ऐसी जानकारियां लोगों तक न पहुंचे जो किसी की छलि का नुकसान करती हों। कोर्ट ने ऐसे वीडियो और जानकारी फैलाने पर अंतरिम रोक लगा दी है और साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को समन भी जारी किया है। 


इसे भी पढ़ें- Jubilee Casting EXCLUSIVE: वामिका से पहले इस हीरोइन को मिला कोठेवाली के किरदार का ऑफर, शर्तों के चलते हुई बाहर
 
aardhya bachchan amitabh granddaughter petition hearing delhi high court summon issued social media platforms
अमिताभ बच्चन, आराध्या, ऐश्वर्या राय - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb

कोर्ट ने गूगल और यूट्यूब चैनल को तलब किया और उनसे पूछा कि क्या उन्होंने आईटी नियमों में संशोधन के अनुसार अपनी नीति में बदलाव किया है। कोर्ट ने यूट्यूब वीडियो पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हर बच्चे को सम्मान और गरिमा के साथ जीने का अधिकार है और इस तरह की फेक न्यूज को रोकना प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
aardhya bachchan amitabh granddaughter petition hearing delhi high court summon issued social media platforms
आराध्या बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Viral Bhayani Instagram

बता दें कि अमिताभ बच्चन की पोती अपने स्वास्थ्य के बारे में 'फर्जी खबर' की रिपोर्टिंग करने के लिए एक यूट्यूब टैब्लॉयड के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था। 11 साल की बच्ची ने नाबालिग होने के कारण मीडिया द्वारा इस तरह की रिपोर्टिंग के खिलाफ निषेधाज्ञा मांगी है। 

विज्ञापन
aardhya bachchan amitabh granddaughter petition hearing delhi high court summon issued social media platforms
अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन - फोटो : insta

आराध्या बच्चन हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपनी ड्रेसिंग सेंस तो कभी लुक्स को लेकर वह ट्रोल भी होती रहती हैं। बीते दिनों अभिषेक बच्चन अपनी बेटी के बारे में कुछ बातें सुनकर गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पाए थे। बॉब बिस्वास के प्रमोशन के दौरान, गुस्से में अभिषेक ट्रोल्स पर जमकर बरसे भी थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed