फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आरती सिंह ने अपने साथ हुए दुष्कर्म का किया खुलासा तो नाराज हुए भाई-मां, अब अभिनेत्री ने दी सफाई

Tue, 18 Feb 2020 05:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 18 Feb 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
Aarti Singh reveal her borther and mother upset to her rape attempt confession in Bigg Boss 13
Aarti Singh, Krishna Abhishek - फोटो : amar ujala

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 13 काफी सफल और शानदार रहा। शो के अंदर आए कई कंटेस्टेंट्स ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में हैरान कर देने वाले खुलासे किए थे। इस दौरान आरती सिंह ने खुलासा किया था कि एक शख्स ने उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। आरती सिंह के इस खुलासे के बाद उनके भाई और अभिनेता कृष्णा अभिषेक ने सफाई पेश करते हुए कहा था कि उसके साथ किसी भी तरह से दुष्कर्म की कोशिश नहीं हुई थी। एक लड़का ऐसा होने वाला था लेकिन वो भाग गया। अब आरती ने भाई के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Aarti Singh reveal her borther and mother upset to her rape attempt confession in Bigg Boss 13
Aarti Singh - फोटो : twitter

बिग बॉस 13 से निकलने के बाद आरती सिंह ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की। इस दौरान उनसे भाई कृष्णा अभिषेक की सफाई पर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में आरती सिंह ने कहा कि, 'मेरा भाई और मां काफी परेशान हैं क्योंकि अभी मेरी शादी नहीं हुई है। कृष्णा ने ये नहीं बोला कि ये नहीं हुआ है। कृष्णा को लगता है कि मैंने बातों बातों में ज्यादा ही खुलकर बोला दिया था। कृष्णा को लगता है कि मुझे बस कुछ लाइनें बोलनी चाहिए थी, दस नहीं। कृष्णा इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता था। उसने मेरे बयान को गलत नहीं बताया बल्कि वह बचाव कर रहा था।'

Aarti Singh reveal her borther and mother upset to her rape attempt confession in Bigg Boss 13
Aarti Singh - फोटो : voot

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आरती सिंह ने कहा, 'ये किसी भी भाई की सामान्य प्रतिक्रिया है। मेरी मां भी काफी गुस्से में थीं। उन्हें लगता है जब वब बात खत्म हो गई थी तो फिर पूरी दुनिया को बताने का कोई मतलब नहीं था। इसके बाद मैंने अपनी मां को समझाया कि सोसायटी के लोगों के प्रति ये हमारी जिम्मेदारी है, समाज में कई लोग ऐसे हैं जिनमें ये सब बोलने की हिम्मत नहीं होती है।' वहीं बीते दिनों कृष्णा अभिषेक ने पिंकविला से बात करते हुए आरती के दुष्कर्म के खुलासे पर कहा था कि, 'वो फ्लो-फ्लो में कुछ ज्यादा ही बोल गई थी। उस पर किसी भी तरीके की रेप की कोशिश नहीं हुई थी। ऐसा होने वाला था लेकिन वो लड़का भाग गया । उस पर एफआईआर भी हुई थी। फिर उसका कोई अता-पता नहीं था। पुलिस ने भी उसे ढूंढने की कोशिश की थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aarti Singh reveal her borther and mother upset to her rape attempt confession in Bigg Boss 13
krushna abhishek - फोटो : file photo

गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पहुंची थीं। ये दोनों अपनी फिल्म छपाक का प्रमोशन करने लिए पहुंचीं थीं। वहीं बिग बॉस के घर में पहुंचकर लक्ष्मी अग्रवाल ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने घर में मौजूद सभी घरवालों से 'मुंह दिखाई' टास्क करवाया। इस टास्क के जरिए घरवालों को अपनी जिंदगी के बुरे अनुभवों के बारे बताना था जिससे उनकी जिंदगी बदल गई। इस टास्क के जरिए आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई ने अपने बारे में दर्दनाक और हैरान कर देने वाले खुलासे किए।

विज्ञापन
Aarti Singh reveal her borther and mother upset to her rape attempt confession in Bigg Boss 13
Aarti Singh, Krishna Abhishek - फोटो : amar ujala mumbai

आरती सिंह ने भी बताया कि बचपन में उनके नौकर ने उनका दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। आरती ने कहा कि जब मैं 13 साल की थी, तो हमारे घर के नौकर ने तब मुझे घर में बंद करके मेरे साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। मैं भागी और मैंने खुद को बचाने की कोशिश की। मैं बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गई थी। उसके बाद मुझे पैनिक अटैक आना शुरू हो गए थे। आज भी वो दिन याद करके मैं कांप जाती हूं। 

पढ़ें: 'इन आंखों की मस्ती के' से लेकर 'कभी कभी मेरे दिल में', जन्मदिन पर सुनें खय्याम के बेहतरीन गाने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed