फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस कलाकार ने ठुकराया था करण जौहर की इस फिल्म का ऑफर, बाद में सलमान खान ने निभाया

Sun, 21 Jun 2020 11:59 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 21 Jun 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Aarya actor Chandrachur Singh reveal Karan Johar offered him salman khan role in film Kuch Kuch Hota Hai but he turned down
करण जौहर, सलमान खान,चंद्रचूड़ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में ऑफर हुए एक किरदार का खुलासा किया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'आर्या' के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में चंद्रचूड़ ने बताया कि करण ने उन्हें शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल जैसे कलाकारों से सजी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में एक किरदार ऑफर किया था लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। अपने इस फैसले पर चंद्रचूड़ को आज भी बहुत अफसोस है।

Aarya actor Chandrachur Singh reveal Karan Johar offered him salman khan role in film Kuch Kuch Hota Hai but he turned down
कुछ कुछ होता है - फोटो : सोशल मीडिया

चंद्रचूड़ ने एक इंटरव्यू में बताया कि करण जौहर में उन्हें अपनी इस फिल्म में अमन का किरदार ऑफर किया था लेकिन उन्होंने इस किरदार को बहुत छोटा बताते हुए ठुकरा दिया था। वह कहते हैं, 'मुझे अपने इस फैसले पर आज भी बहुत अफसोस है।' बाद में इस किरदार को हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान ने निभाया। 

Aarya actor Chandrachur Singh reveal Karan Johar offered him salman khan role in film Kuch Kuch Hota Hai but he turned down
चंद्रचूड़ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

चंद्रचूड़ का कहना है कि जब कोई कलाकार अपने करियर में 'माचिस' जैसी शानदार फिल्म कर लेता है तो दर्शकों को उस कलाकार से कुछ ज्यादा की उम्मीद होती हैं। उन्होंने अपने ढलते करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके अंदर जितनी क्षमता है, उस हिसाब से उन्होंने अब तक फिल्मों में काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aarya actor Chandrachur Singh reveal Karan Johar offered him salman khan role in film Kuch Kuch Hota Hai but he turned down
आर्या - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वह कहते हैं कि अब तक उन्होंने इस इंडस्ट्री में जितना भी छोटा मोटा काम किया है, वह उसमें भी खुश हैं। इससे ज्यादा वह नहीं चाहते। चंद्रचूड़ सिंह ने ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज 'आर्या' से काफी समय बाद पर्दे पर वापसी की है। इस सीरीज में उन्होंने अभिनेत्री सुष्मिता सेन के पति का किरदार निभाया है। 

विज्ञापन
Aarya actor Chandrachur Singh reveal Karan Johar offered him salman khan role in film Kuch Kuch Hota Hai but he turned down
आर्या - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'आर्या' एक क्राइम ड्रामा डच सीरीज 'पेनोजा' से प्रेरित है। इस सीरीज में सुष्मिता सेन और चंद्रचूड़ सिंह के अलावा माया साराओ, सिकंदर खेर, जयंत कृपलानी, फ्लोरा सैनी, नामित दास, मनीष चौधरी आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

पढ़ें: अभय देओल ने 11 साल पुरानी अपनी फिल्म देव डी को किया याद, अनुराग कश्यप के साथ किया था काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed