फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुमनामी की जिंदगी जी रहे इस एक्टर को मिला बड़ा ऑफर, 29 साल पहले 'आशिकी' से रातोंरात हो गया था हिट

Sun, 21 Jul 2019 06:45 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 21 Jul 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Aashiqui actor Rahul Roy comeback in Bollywood after many years with Agra film
Rahul Roy - फोटो : file photo

29 साल पहले राहुल रॉय (Rahul Roy) ने 'आशिकी' (Aashiqui) फिल्म से सफलता की वो कहानी लिखी थी जिसके बारे में उन्होंने खुद भी कभी सोचा नहीं था। इस फिल्म के वक्त राहुल रॉय महज 22 साल के थे और रातोंरात मशहूर हो गए थे। इतनी अपार सफलता मिलने के बाद राहुल को एक के बाद एक कई फिल्में मिली लेकिन कोई भी फिल्म उनकी सफलता को भुना नहीं सकी और धीरे-धीरे वह इंडस्ट्री में गुमनामी की जिंदगी जीने लगे। हालांकि इस बीच राहुल की कुछ फिल्में रिलीज हुई लेकिन वह कब आई और कब गई लोगों को कानों कान खबर तक नहीं हुई। वहीं अब राहुल रॉय के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। राहुल बॉलीवुड में कमबैक करने वाले है। 

Aashiqui actor Rahul Roy comeback in Bollywood after many years with Agra film
राहुल रॉय - फोटो : file photo

बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक राहुल रॉय (Rahul Roy) लंबे वक्त बाद हिंदी सिनेमाजगत में दस्तक देने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक राहुल 'तितली' (Titli) फिल्म के डायरेक्टर कनु बहल की फिल्म 'आगरा' में नजर आएंगे। यह फिल्म परिवार के भीतर राजनीति और रिश्तों पर आधारित होगी। इस फिल्म को योडली फिल्म्स प्रोड्यूस करेगी। कहा जा रहा है कि आगरा फिल्म साल 2020 में रिलीज हो सकती है। 

Aashiqui actor Rahul Roy comeback in Bollywood after many years with Agra film
Kanu Behl - फोटो : file photo

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कनु बहल ने 'आगरा' फिल्म को लेकर बातचीत की। कनु ने कहा- 'आगरा एक परिवार की कहानी है और भीड़ भरी दुनिया में जगह की खोज है। राहुल राय इस रोल के लिए एकदम परफेक्ट हैं। उन्होंने अपने किरदार की पेचीदगियों को अच्छे से समझा है।' आगरा फिल्म में राहुल रॉय के अलावा प्रियंका बोस, मोहित अग्रवाल, रुहानी शर्मा, विभा छिब्बर और सोनल झा भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aashiqui actor Rahul Roy comeback in Bollywood after many years with Agra film
आशिकी - फोटो : file photo

कनु बहल ने 'तितली' फिल्म को डायरेक्टर करने के अलावा लव सेक्स और धोखा फिल्म के को-राइटर भी हैं। इसके साथ ही कनु की शॉर्ट फिल्म 'बिन्नू का सपना' क्लरमॉन्ट फेरैंड इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल फ्रांस में प्रीमियर भी हो चुका है। वहीं राहुल रॉय की बात करें तो वह आशिकी फिल्म के अलावा 'प्यार का साया', 'बारिश', 'जुनून', 'गजब तमाशा', 'दिलवाले कभी ना हारे' जैसी फिल्में की।

विज्ञापन
Aashiqui actor Rahul Roy comeback in Bollywood after many years with Agra film
Rahul Roy - फोटो : file photo

फिल्मों के अलावा राहुल रॉय ने 'बिग बॉस सीजन 1' में भी नजर आए। शो के दौरान वह ज्यादातर चुपचाप ही रहे और आखिर में इस शो को जीता। साल 2017 में राहुल रॉय ने बीजेपी ज्वॉइन कर लिया। राहुल रॉय फिलहाल मुंबई में रहते हैं। उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है। इतने लंबे अरसे में राहुल रॉय के लुक में भी काफी बदलाव आ गया है। यहां तक कि उन्हें अब देखकर कोई भी धोखा खा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed