फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anu Aggarwal Birthday: एक हादसे से बदल गई थी 'आशिकी' गर्ल की पूरी जिंदगी, बॉलीवुड से दूर अब ये काम करती हैं अनु अग्रवाल

Mon, 11 Jan 2021 02:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 11 Jan 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
Aashiqui actress Anu Aggarwal life story Birthday Special
अनु अग्रवाल - फोटो : instagram/anusualanu

फिल्म 'आशिकी' (Aashiqui) से सभी का दिल जीतने वाली अभिनेत्री अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) 11 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म से ही अनु ने सफलता की नई लकीर खींच दी थी, लेकिन अनु इस सफलता का स्वाद लंबे वक्त तक नहीं ले पाईं। अनु के जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं अभिनेत्री के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें...

Aashiqui actress Anu Aggarwal life story Birthday Special
अनु अग्रवाल

1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी से अनु रातों रात स्टार बन गईं। अनु के साथ ही फिल्म के लीड एक्टर राहुल रॉय को भी जनता ने बेइंतहा प्यार दिया। फिल्म के साथ ही आशिकी के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए। आशिकी के बाद अनु किंग अंकल और खलनायिका जैसी फिल्मों में नजर आईं लेकिन इन दोनों फिल्मों को कुछ खास सफलता नहीं मिली।

Aashiqui actress Anu Aggarwal life story Birthday Special
अनु अग्रवाल - फोटो : ट्विटर

साल 1999 में कुछ ऐसा हुआ, जिसने अनु अग्रवाल की जिंदगी बदल दी। दरअसल एक भयानक हादसे की वजह से अनु कोमा में चली गईं, करीब एक महीने बाद जब अनु कोमा से बाहर निकलीं तो वो खुद को भूल चुकी थीं। इस हादसे से उबरने में अनु को काफी साल लग गए, जिससे उनका फिल्मी करियर रुक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aashiqui actress Anu Aggarwal life story Birthday Special
अनु अग्रवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 3 साल के लंबे इलाज के बाद अनु अग्रवाल की याददाश्त वापस आई। इस बात का जिक्र अनु ने कई इंटरव्यूज में भी किया है। बता दें कि अनु अग्रवाल आखिरी बार 1996 में आई फिल्म 'रिटर्न ऑफ ज्वेलथीफ' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ देव आनंद और धर्मेन्द्र ने भी काम किया था।

विज्ञापन
Aashiqui actress Anu Aggarwal life story Birthday Special
अनु अग्रवाल

गौरतलब है कि अपने जीवन की दास्तां अनु ने बायोग्राफी 'अनयूजवल: मेमोइर ऑफ ए गर्ल हू केम बैक फ्रॉम डेड' में लिखा है। बता दें कि अनु अग्रवाल अब एक फाउंडेशन चलाती हैं, जिसका नाम अनु अग्रवाल फाउंडेशन हैं। इसके तहत वो मुंबई की झुग्गियों में रहने वाले गरीब बच्चों को मुफ्त में योगा सिखाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed