{"_id":"65b87e8b22a2c6ec1b05cc09","slug":"aashiqui-fame-anu-aggarwal-reveals-she-saw-the-film-after-memory-loss-actress-mother-played-aashiqui-2-for-her-2024-01-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anu Aggarwal: याददाश्त खोने के बाद अनु ने देखी थी 'आशिकी', पर्दे पर दिख रही लड़की से नहीं जोड़ पाई थीं खुद को","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anu Aggarwal: याददाश्त खोने के बाद अनु ने देखी थी 'आशिकी', पर्दे पर दिख रही लड़की से नहीं जोड़ पाई थीं खुद को
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:14 AM IST
सार
महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म आशिकी से राहुल रॉय और अनु अग्रवाल को एक अलग पहचान हासिल हुई थी। इस फिल्म ने दोनों को बुलंदियों पर पहुंचा दिया था। अपनी सफलता के पांच साल बाद अनु बिना किसी को बताए अभिनय से दूर हो गई थीं।
आशिकी फेम अनु अग्रवाल उस समय नेशनल क्रश बन गई थीं, जब पॉप कल्चर डिक्शनरी में भी यह शब्द नहीं आया था। 1990 में अपने पहले रोमांटिक ड्रामा आशिकी से अनु अग्रवाल इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम बन गई थीं। एक दुखद दुर्घटना के बाद अनु अग्रवाल के दिमाग से आशिकी की याद मिट गई थी, जो खुद को भी याद नहीं कर पा रही थी। अनु अग्रवाल ने हाल ही में एक बातचीत में अपने करियर के बारे में बात की और बताया कि क्या उन्हें याद है कि उन्होंने आखिरी बार आशिकी कब देखी थी।
Trending Videos
2 of 5
आशिकी फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म आशिकी से राहुल रॉय और अनु अग्रवाल को एक अलग पहचान हासिल हुई थी। इस फिल्म ने दोनों को बुलंदियों पर पहुंचा दिया था। अपनी सफलता के पांच साल बाद अनु बिना किसी को बताए अभिनय से दूर हो गई थीं। 1999 में, जब अनु की पूरी जिंदगी बदल देने वाली एक दुर्घटना हुई, तो उन्होंने खुद को 29 दिनों के लिए कोमा में पाया। इस हादसे में उनकी याददाश्त भी चली गई थी। अनु अग्रवाल अपनी वापसी को लेकर एक स्क्रिप्ट लिख रही हैं।
अनु अग्रवाल ने बताया, 'जब दुर्घटना के बाद मेरी याददाश्त चली गई थी, तो मैंने फिल्म देखी। मेरी मां ने इसे मेरे वह फिल्म लगाई, लेकिन मैं इससे बिल्कुल भी जुड़ नहीं पाई। मैं स्क्रीन पर मौजूद लड़की से जुड़ नहीं पाई। मेरी मां कहती रहीं कि वह तुम हो। मैं एक बच्चे की तरह फिल्म देखती रही, लेकिन उससे जुड़ नहीं सकी। उस समय आशिकी 2 रिलीज हुई थी, इसलिए उन्होंने फिर मेरे लिए वह चलाई, लेकिन अभी भी मुझे कुछ भी समझ नहीं आया था।'
4 of 5
अनु अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने आगे बताया, 'मेरी मां ने मुझसे कहा कि देखो यह तुम्हारी फिल्म आशिकी थी और अब उन्होंने आशिकी 2 बनाई है। मैंने उनसे पूछा दो क्या है। क्योंकि मुझे संख्याओं का पता नहीं था कि एक, दो, तीन क्या होते हैं।' अनु ने बताया कि भले ही वह स्क्रीन पर खुद को पहचान नहीं पाईं, लेकिन जब उन्होंने फिल्म देखी, तो इसने उन्हें काफी प्रभावित किया। उन्होंने कहा, 'मैं सोच भी नहीं सकती थी कि स्क्रीन पर दिख रही लड़की मैं हूं, लेकिन मैंने भावनाओं को महसूस किया। फिल्म में बहुत मजबूत भावनाएं थीं।'
विज्ञापन
5 of 5
अनु अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'इसीलिए लोग अभी भी इसके बारे में बात करते हैं। दिन के अंत में, दर्शक जो देखते हैं उस पर प्रतिक्रिया देते हैं और फिल्म के दौरान, वे स्क्रीन पर पैसे फेंक रहे थे, हंस रहे थे और रो रहे थे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि फिल्म आपको प्रभावित करती है।' अनु अग्रवाल अब अभिनय में अपना कमबैक करने के लिए सही स्क्रिप्ट की तलाश कर रही हैं। उन्होंने कहा, मेरी पहली रोटी मॉडलिंग, मनोरंजन व्यवसाय और फिर फिल्मों से आई। मैं अभिनेत्री हूं। मैं बहुत लंबे समय से दूर हूं, लेकिन मैं यहां अभिनय करने के लिए हूं। मैंने फिल्म निर्माताओं से मिलना शुरू कर दिया है, मैं तैयार हूं और पहले से ही स्क्रिप्ट सुन रही हूं। मैं कुछ ऐसा साइन करने जा रही हूं, जो मुझे पसंद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।