फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी अमिताभ बच्चन ने की थी इस अभिनेत्री की तारीफ, अब आकर बताई फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई

Thu, 25 Jun 2020 03:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 25 Jun 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Aashiqui girl Anu Aggarwal Says I was feel like an outsider I relate to Sushant
अनु अग्रवाल - फोटो : ट्विटर

वर्ष 1990 में महेश भट्ट के निर्देशन में आई फिल्म 'आशिकी' से नाम कमाने वालीं अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने अपना करियर खत्म होने को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने मीडिया को बताया है कि उन्हें अपनी फिल्मों के लिए मिलने वाले पुरस्कारों से सिर्फ इसलिए वंचित रखा गया क्योंकि उनका या उनके परिवार का फिल्मी दुनिया से कोई नाता नहीं था।

Aashiqui girl Anu Aggarwal Says I was feel like an outsider I relate to Sushant
अनु अग्रवाल

अनु ने यह भी बताया है कि यह ऐसा समय था जब उनके समर्थन में कोई भी खड़ा नहीं हुआ था और जो होना चाहते थे वह उनसे कुछ ऐसी चीजें चाहते थे जो वह नहीं चाहती थीं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या कर लेने के बाद खेमेबाजी और वंशवाद को लेकर चल रही चर्चाओं में कई कलाकार आप बीती सुना चुके हैं। माहौल को सही समझते हुए अनु अग्रवाल ने भी उनके करियर के दौरान आई कई समस्याओं के बारे में खुलकर बात की है।

Aashiqui girl Anu Aggarwal Says I was feel like an outsider I relate to Sushant
अनु अग्रवाल

अनु ने बताया, 'फिल्म आशिकी से मिली सफलता के बाद लोग मुझसे इस कदर जलने लगे थे कि सबका व्यवहार मेरे प्रति बदल गया था। मेरे करियर का यह ऐसा वक्त था जब मेरे साथ कोई नहीं खड़ा था। और जो लोग मेरा सहयोग करना चाहते थे, वह मुझसे कुछ ऐसा करवाना चाहते थे जिसके लिए मैं तैयार नहीं थी। तब मुझे समझ में आ गया कि यहां सब मतलबी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aashiqui girl Anu Aggarwal Says I was feel like an outsider I relate to Sushant
अनु अग्रवाल

एक पुरस्कार समारोह में हुई घटना का जिक्र करते हुए अनु ने बताया कि उन्हें एक फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामित किया गया था। लेकिन, जूरी के सदस्यों ने उनके नाम को सिर्फ इसलिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी से हटा दिया, क्योंकि वह अनु को या उनके परिवारजन को जानते नहीं थे। इसके साथ ही उन्होंने अनु के नाम को सहायक कलाकार की श्रेणी में डाल दिया। अनु ने कहा, 'यह सब देख कर मैं उस रात घर जाकर खूब रोई। इस घटना के बारे में मैंने किसी को बताया नहीं। मैंने खुद से पूछा कि क्या मेरा कोई मोल नहीं है? इसके पीछे क्या कारण है? क्या यह सिर्फ लोगों की जलन तो नहीं?'

विज्ञापन
Aashiqui girl Anu Aggarwal Says I was feel like an outsider I relate to Sushant
अनु अग्रवाल - फोटो : twitter

अनु ने एक पार्टी में शामिल होने का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक पार्टी में अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा था कि महज तीन साल में 'आशिकी' से लेकर 'खलनायिका' तक की सफलता को उन्होंने कैसे संभाला? अमिताभ बच्चन ने इस पर हैरानी भी जताई थी। बता दें कि अनु को ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' के लिए जाना जाता है। वर्ष 1999 में हुई एक दुर्घटना के बाद अनु कोमा में चली गई थीं। इसके बाद उनका फिल्मी करियर पूरी तरह से खत्म हो गया। इस समय अनु बिहार में योगा टीचर के रूप में सक्रिय हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed