{"_id":"656bf8eee1c530b36c0149d9","slug":"aashram-star-bobby-deol-gets-teary-eyed-after-ranbir-kapoor-starrer-animal-achieves-success-at-box-office-2023-12-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Animal: बॉक्स ऑफिस पर एनिमल को जबरदस्त सफलता मिलने से भावुक हुए बॉबी देओल, कार में बैठते हुए छलके खुशी के आंसू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Animal: बॉक्स ऑफिस पर एनिमल को जबरदस्त सफलता मिलने से भावुक हुए बॉबी देओल, कार में बैठते हुए छलके खुशी के आंसू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 03 Dec 2023 09:13 AM IST
सार
एनिमल को मिल रही अपार सफलता और प्यार के बाद बॉबी देओल ने हाल ही में खुद को भावनाओं से अभिभूत पाया। काफी समय के बाद इस स्तर के प्यार, समर्थन और सफलता का अनुभव करते हुए हाल ही में बॉबी देओल इमोशनल हो गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बॉबी देओल, एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से खूब सराहना मिल रही है। हर कोई फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी एनिमल तहलका मचा रही है। एनिमल में अभिनेता बॉबी देओल ने एक खतरनाक विलेन का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके लुक और शानदार प्रदर्शन की खूब तारीफ हो रही है।
Trending Videos
2 of 5
रणबीर कपूर{ एनिमल}
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एनिमल को मिल रही अपार सफलता और प्यार के बाद बॉबी देओल ने हाल ही में खुद को भावनाओं से अभिभूत पाया। काफी समय के बाद इस स्तर के प्यार, समर्थन और सफलता का अनुभव करते हुए हाल ही में बॉबी देओल इमोशनल हो गए हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल में अभिनेता ने एक खतरनाक खलनायक की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनका खतरनाक लुक देख हर कोई दीवाना हो गया है। एनिमल में बॉबी देओल के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको हैरान कर दिया है।
बॉबी देओल ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन एक वक्त पर अभिनेता का करियर डगमगाने लगा था। मगर हाल ही के कुछ वर्षों में उन्होंने अपने करियर की गाड़ी को संभालते हुए कुछ सार्थक भूमिकाओं से खुद को दोबारा स्थापित करने के लिए जी तोड़ मेहनत की है। एनिमल उनके करियर के लिए एक नया मोड़ प्रतीत हो रही है। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है।
4 of 5
फिल्म 'एनिमल'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की तरफ से मिली प्रशंशा को देखते हुए रेस 3 अभिनेता बॉबी देओल हाल ही में अपनी कार में बैठते समय स्पष्ट रूप से भावुक नजर आए। फिर भी उन्होंने अपनी भावनाओं को संभालते हुए पैपराजी को अनदेखा नहीं किया। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर एनिमल शानदार प्रदर्शन कर रही है।
संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में नजर आई हैं। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और रश्मिका की जोड़ी देखने को मिली है। फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म एक पिता और पुत्र के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X