फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: अब्दु पर चढ़ा पठान का खुमार, फिल्म देखने के लिए पूरा थिएटर किया बुक, टाइटल ट्रैक पर जमकर किया डांस

Mon, 20 Feb 2023 12:10 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 20 Feb 2023 12:10 PM IST
विज्ञापन
Abdu Rozik booked entire theatre to watch Shah Rukh Khan pathaan dance on jhoome jo pathaan song
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 16' से सबसे चहते कंटेस्टेंट में से एक अब्दु रोजिक किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। तजाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले अब्दु ने भारत के लोगों का दिल जीत लिया है और ऐसे में सभी की निगाहें छोटे भाईजान पर टिकी रहती हैं। हाल ही में अब्दु ने शाहरुख खान की 'पठान' देखने के लिए पूरा थिएटर ही बुक कर लिया। इसके साथ ही थिएटर में वह 'झूमे जो पठान' पर डांस करते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 
Abdu Rozik booked entire theatre to watch Shah Rukh Khan pathaan dance on jhoome jo pathaan song
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

अब्दु रोजिक शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं और ऐसे में वह रविवार को 'पठान' देखने के लिए थिएटर में पहुंचे। छोटे भाईजान ने न सिर्फ पूरा थिएटर बुक कर लिया, बल्कि पैपराजी और फैंस के साथ 'पठान' देखी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अब्दु कार से उतरकर पैपराजी के साथ थिएटर के अंदर जाते हैं। इसके बाद वह कहते हैं कि शाहरुख खान के लिए ही वह 'पठान' देख रहे हैं और उन्होंने पूरा थिएटर बुक कर लिया है।

Dhanush: माता-पिता को धनुष ने दिया आलीशान घर का तोहफा, चेन्नई के इस आशियाने की कीमत जान रह जाएंगे दंग

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Abdu Rozik booked entire theatre to watch Shah Rukh Khan pathaan dance on jhoome jo pathaan song
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म देखने के बाद छोटे भाईजान ने 'झूमे जो पठान' गाने पर डांस किया और थिएटर के अंदर से लाइव भी आए। ऐसे में 'पठान' देखने के लिए अब्दु रोजिक की एक्साइटमेंट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, ब्राउन लेदर जैकेट और पैंट में वह बेहद स्टाइलिश भी लग रहे थे। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि शाहरुख खान अब्दु से मिलेंगे और उनका दिल नहीं तोड़ेंगे। इसके साथ ही फैंस अब्दु की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Aryan Khan: शाहरुख खान के लाडले का बर्ताव देख फूटा लोगों का गुस्सा, नेटिजन्स ने कमेंट कर खूब बरसाए ताने

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Abdu Rozik booked entire theatre to watch Shah Rukh Khan pathaan dance on jhoome jo pathaan song
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अब्दु रोजिक ने 'बिग बॉस 16' में हिस्सा लिया था और उन्हें काफी पसंद भी किया गया था। फिनाले से कुछ हफ्ते पहले अपने प्रोजेक्ट्स के चलते उन्हें बीबी हाउस छोड़ना पड़ा था। इसके बाद बाहर आकर 15 जनवरी को अब्दु ने अपना गाना 'प्यार' लॉन्च किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। अब्दु अब जल्द ही यूके बेस्ड 'बिग ब्रदर' के नए सीजन में नजर आएंगे।

Swara Bhaskar: स्वरा और फहाद की शादी पर AMU में छात्रों के बीच टकराव! कहा- टुकड़े-टुकड़े गैंग की नो एंट्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed