बॉक्स ऑफिस पर बीते साल रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ से अभिनेता कार्तिक आर्यन ने जो कुछ कमाया था, वह बीते शुक्रवार को रिलीज फिल्म ‘शहजादा’ में उन्होंने गंवा दिया है। और, इस फिल्म के फ्लॉप होने के साथ ही कार्तिक आर्यन अपने करियर में फिर उसी जगह पर पहुंच गए हैं जहां वह ‘भूल भुलैया 2’ की रिलीज से पहले थे। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को हालांकि इसमें अभिनय करने वाली अभिनेत्री तब्बू के मंजुलिका के किरदार की वजह से खासी सफलता मिली थी लेकिन चूंकि कार्तिक ने उस फिल्म की सफलता का सारा श्रेय खुद लेने की कोशिश की थी लिहाजा अब ‘शहजादा’ के फ्लॉप होने की इकलौती वजह भी उनको ही माना जा रहा है।
Kartik Aaryan: कार्तिक की ब्रांड वैल्यू को लगा करारा झटका, ‘लव आजकल’ से भी कम रहा ‘शहजादा’ का कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 85 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ‘शहजादा’ के लिए अपनी फीस कुर्बान करके कार्तिक आर्यन इस फिल्म के निर्माताओं की टीम में शामिल हुए थे। लेकिन रिलीज के पहले ही दिन फिल्म के कुल लागत के 10 फीसदी के बराबर भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन न कर पाने पर खतरे की घंटी बज गई थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन छह करोड़ रुपये, दूसरे दिन 6.65 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 7.30 करोड़ रुपये के करीब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म के पहले वीकएंड की कमाई 20 करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंचती दिख रही है।
Aryan Khan: शाहरुख खान के लाडले का बर्ताव देख फूटा लोगों का गुस्सा, नेटिजन्स ने कमेंट कर खूब बरसाए ताने
ब्रांड टीम से हारा ‘शहजादा’
फिल्म ‘शहजादा’ के बेतरतीब प्रचार ने भी फिल्म को काफी नुकसान पहुंचाया है। कार्तिक आर्यन का बहुप्रचारित ताज महल दौरा भी कम से कम तीन बार तय हुआ, रद्द हुआ और चौथी बार जाकर तय हो पाया। इसके पीछे वजह फिल्म बनाने वाली कंपनी टी सीरीज और कार्तिक आर्यन के बीच एक गाने की रिलीज को लेकर सामंजस्य न बन पाना बताई गई। एक फैमिली एंटरटेनर का प्रचार शुरू में एक रोमांटिक एक्शन कॉमेडी की तरह करने का भी फिल्म को नुकसान उठाना पड़ा। फिल्म की मार्केटिंग टीम आखिर तय ये तय नहीं कर पाई कि फिल्म कार्तिक आर्यन की पहली एक्शन फिल्म है, एक और रोमांटिक कॉमेडी है या फिर फैमिली एंटरटेनर है।
‘लव आज कल’ से भी हार गया ‘शहजादा’
इस सबके चलते फिल्म ‘शहजादा’ का पहले सप्ताहांत का कलेक्शन इतना खराब रहा है कि ये कार्तिक की सुपरफ्लॉप फिल्म ‘लव आज कल’ से भी नीचे चला गया है। 14 फरवरी 2020 को रिलीज हुई फिल्म ‘लव आजकल’ की ओपनिंग 12 करोड़ रुपये की लगी थी। फिल्म ने पहले सप्ताहांत 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और फिर ये फिल्म सिर्फ 32.60 करोड़ रुपये पहले हफ्ते में कमाकर फ्लॉप हो गई। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 34.99 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
दुखद: मशहूर कन्नड़ फिल्म निर्देशक एसके भगवान का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
कार्तिक की टॉप 5 फिल्में
*करोड़ रुपये में
पहले सप्ताहांत की कमाई के अनुसार कार्तिक आर्यन की टॉप फाइव फिल्में इस प्रकार हैं:
फिल्म
पहले सप्ताहांत की कमाई*
भूल भुलैया 2 (2022)
55.96
पति पत्नी और वो (2019)
35.94
लुका छुपी (2019)
32.13
सोनू के टीटू की स्वीटी (2018)
26.57
लव आज कल (2015)
26.00