फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Annu Kapoor: अन्नू कपूर की IAS बनने की चाह क्यों रह गई अधूरी? एक्टर बन बॉलीवुड में ऐसे बनाई जगह

Mon, 20 Feb 2023 11:52 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 11:52 AM IST
विज्ञापन
Annu Kapoor Birthday Know Some Unknown Facts About Bollywood Actor Who dreamed to become An IAS Officer
Annu Kapoor - फोटो : अमर उजाला

अन्नू कपूर बॉलीवुड के जाने-माने कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में अभिनय किया। आज अभिनेता अन्नू कपूर अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 20 फरवरी 1956 को भोपाल मध्य प्रदेश में हुआ था। वह पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता मदनलाल कपूर पंजाबी थे। वहीं. उनकी मां कमला बंगाली थीं। अन्नू के पिता पारसी थिएटर कंपनी चलाते थे। वह उन दिनों शहर गली नुक्कड़ में जाकर परफॉर्म करते थे। वहीं, उनकी मां उर्दू टीचर और क्लासिकल डांसर थीं। अन्नू कपूर के दादा गंगा राम स्वतंत्रता सेनानी थे। 

Annu Kapoor Birthday Know Some Unknown Facts About Bollywood Actor Who dreamed to become An IAS Officer
Annu Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

आर्थिक तंगी के चलते छोड़नी पड़ी पढ़ाई
अन्नू कपूर ने खुद बताया कि वह आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके कारण उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी। उस दौरान उनकी मां महज 40 रुपये की सैलरी पर एक स्कूल में टीचर थीं। पिता के कहने पर अन्नू ने घर की थिएटर कंपनी ज्वाइन कर ली, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला मिल गया था। उन्होंने एक नाटक में 70 साल के बूढ़े व्यक्ति का किरदार निभाया, जबकि उनकी उम्र महज 22 से 23 साल थी। इस नाटक का निर्देशक श्याम बेनेगल ने किया था।  नाटक में अन्नू के अभिनय से श्याम बेनेगल काफी इंप्रेस हो गए, जिसके बाद उन्हें मिलने के लिए बुलाया। 

Annu Kapoor Birthday Know Some Unknown Facts About Bollywood Actor Who dreamed to become An IAS Officer
Annu Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

कई टीवी शो का रहे हिस्सा
अन्नू कपूर अभिनेता होने के साथ साथ निर्देशक, सिंगर और रेडियो जॉकी भी हैं। उन्होंने रेडियो 92.7 एफएम पर शो सुहाना सफर विद अन्नू कपूर भी होस्ट किया है। इस शो के दौरान वह फिल्मी दुनिया की अनकही कहानियां सुनाते थे। उन्होंने तमाम टीवी शो में भी काम किया। अन्नू कपूर ने टीवी में अंताक्षरी और गोल्डन एरा विद अन्नू कपूर जैसे शो होस्ट भी किए। साथ ही, टीवी सीरियल परम वीर चक्र, अजनबी, कबीर आदि में काम भी किया। 

Bollywood: फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर कर चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे, सादगी देख फैंस हुए दीवाने

विज्ञापन
विज्ञापन
Annu Kapoor Birthday Know Some Unknown Facts About Bollywood Actor Who dreamed to become An IAS Officer
Annu Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

तमाम फिल्मों में किया काम
उन्होंने साल 1979 में फिल्म काला पत्थर से अमिताभ बच्चन के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने आधारशिला, बेताब, मंदी, खंडहर जैसी फिल्मों में काम किया। साथ ही, उन्होंने अपने फिल्मी करियर के दौरान तमाम बड़े कलाकारों के साथ काम किया है, जिनमें अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना जैसे सितारे शामिल हैं। 

'सेल्फी' क्वीन बनकर मैं खिलाड़ी सॉन्ग पर थिरकीं मोनालिसा

विज्ञापन
Annu Kapoor Birthday Know Some Unknown Facts About Bollywood Actor Who dreamed to become An IAS Officer
Annu Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की डोनर में मिली खूब प्रशंसा

अन्नू कपूर को फिल्म विक्की डोनर से खूब प्रशंसा हासिल हुई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ की गई थी। विक्की डोनर में डॉक्टर चड्ढा की बेहतरीन भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर और नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। इन दिनों अन्नू कपूर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मौत को लेकर बायोपिक बना रहे हैं। इसका नाम मैं हूं दीनदयाल रखा गया है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में नजर आएगी। 

वायरल हुआ आलिया का फिटनेस फ्रीक वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed