फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jiah Khan: निशब्द से बॉलीवुड में किया था डेब्यू, लोगों को 'निशब्द' ही छोड़कर चली गईं जिया खान

Mon, 20 Feb 2023 09:46 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 20 Feb 2023 09:46 AM IST
सार

फिल्म 'हाउसफुल' जिया की तीसरी और आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने अपना नाम जिया से बदलकर नफीसा रख लिया था। 

विज्ञापन
jiah-khan-birthday-special-know-her-real-name-and-how-ghajin-actress-got-entry-in-bollywood-housefull-2023-02-
एक्ट्रेस जिया खान - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की आज यानी 20 फरवरी को बर्थ एनिवर्सरी है। फिल्म इंडस्ट्री में जिया का करियर काफी छोटा रहा, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया। जिया आमिर खान स्टारर सुपरहिट फिल्म ' गजनी' का भी हिस्सा रहीं। जिया का असली नाम नफीसा खान था। जिया का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। जिया के पिता अली रिजवी खान भारतीय अमरीकी हैं और मां रबिया अमीन हिंदी फिल्म की जानी-मानी अभिनेत्री हैं।

jiah-khan-birthday-special-know-her-real-name-and-how-ghajin-actress-got-entry-in-bollywood-housefull-2023-02-
जिया खान - फोटो : social media

जिया की मां रबिया फिल्म ‘दूल्हा बिकता है’ का हिस्सा रहीं । साल 2010 में आई फिल्म 'हाउसफुल' जिया की तीसरी और आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने अपना नाम जिया से बदलकर नफीसा रख लिया था। जिया जब छह साल की थीं, तब रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'रंगीला' से काफी प्रभावित हुई थीं। इस फिल्म को देखने के बाद ही उन्होंने एक्ट्रेस बनने की ठान ली थी।

jiah-khan-birthday-special-know-her-real-name-and-how-ghajin-actress-got-entry-in-bollywood-housefull-2023-02-
जिया खान - फोटो : social media

जिया एक न सिर्फ एक अदाकारा, बल्कि एक ऑपेरा सिंगर भी थीं। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने छ: पॉप गानों की रिकॉर्डिंग की थी। जिया को डांस का भी बेहद शौक था। एक्ट्रेस साल्सा, जैज़, कत्थक, बैले, रेगी और बेली डांस भी करती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
jiah-khan-birthday-special-know-her-real-name-and-how-ghajin-actress-got-entry-in-bollywood-housefull-2023-02-
जिया खान - फोटो : social media

जिया ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘निशब्द’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने 'बीग बी' यानी अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। जिया ने इससे पहले फिल्म ‘दिल’ में मनीषा कोइराला के बचपन का  रोल प्ले भी किया था।

विज्ञापन
jiah-khan-birthday-special-know-her-real-name-and-how-ghajin-actress-got-entry-in-bollywood-housefull-2023-02-
जिया खान, सूरज पंचोली - फोटो : social media

जिया की निजी जिंदगी की बात करें, तो बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे आदित्य पंचोली के साथ उनके अफेयर की खबरें भी आई थीं । दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। जिया ने साल 2013 में दुनिया को अलविदा कह दिया। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस डिप्रेशन का शिकार थीं, जिसकी वजह से उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

यह भी पढ़ें-  Bollywood: फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर कर चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे, सादगी देख फैंस हुए दीवाने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed