फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan WorldWide Collection: दुनिया भर ने 'पठान' के आगे झुकाया सिर, SRK की फिल्म ने कमाए 1000 करोड़

Mon, 20 Feb 2023 09:36 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 20 Feb 2023 09:36 AM IST
विज्ञापन
Pathaan Worldwide box office collection Day 26 Shah Rukh Khan Deepika John film surpasses 1000 crore mark
पठान - फोटो : social media

'पठान' के साथ शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। चौथे हफ्ते में प्रवेश करने के बाद भी शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। नई फिल्मों की दस्तक और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की धीमी रफ्तार भी इस एक्शन थ्रिलर को नए रिकॉर्ड्स बनाने से रोक नहीं पा रहे हैं। 'पठान' ने जहां भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली 2' को धूल चटा दी है, वहीं वर्ल्ड वाइड भी फिल्म ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो सभी को हैरान कर रहा है।  

Pathaan Worldwide box office collection Day 26 Shah Rukh Khan Deepika John film surpasses 1000 crore mark
पठान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले महीने 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई  शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी और 26 दिन बिताने के बाद भी इसकी रफ्तार धीमी होने का नाम नहीं ले रही है। भारत में जहां सबकी जुबां पर बस एक ही नाम 'पठान' है, वहीं विदेश में भी किंग खान के नाम का परचम बखूबी फहरा रहा है। 19 फरवरी को फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर एक और इतिहास रच दिया है।
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली 'शहजादा' कार्तिक की हीरोगीरी, 'पठान' का पावर अब भी कायम

Pathaan Worldwide box office collection Day 26 Shah Rukh Khan Deepika John film surpasses 1000 crore mark
फिल्म पठान - फोटो : social media

वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार करने वाली शाहरुख खान की 'पठान' ने साबित कर दिया है कि किंग खान के आगे पूरी दुनिया सिर झुकाती है। पिछले हफ्ते,  भारत में 500 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर चुकी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने बीते दिन देश में भी एक नया रिकॉर्ड बनाया। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 4.28  करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही। कथित तौर पर, फिल्म की बढ़ती मांग के कारण इसकी स्क्रीन की संख्या में भी वृद्धि हुई थी, वहीं मेकर्स ने वीकएंड पर टिकट की कीमतों को भी घटाया था।
Rakhi Sawant: आदिल खान पर फिर फूटा राखी सावंत का गुस्सा, बोलीं- वह बहुत बड़ा सेटिंगबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan Worldwide box office collection Day 26 Shah Rukh Khan Deepika John film surpasses 1000 crore mark
पठान, बाहुबली 2 - फोटो : social media

वीकएंड पर मेकर्स द्वारा खेले गए इस मास्टर स्ट्रोक का सीधा असर 'पठान' की कमाई पर हुआ। कहा जा सकता है कि मेकर्स का ऑफर फिल्म के लिए एनर्जी साबित हुआ। फिल्म ने वीकएंड पर धमाकेदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस का टेबल पूरी तरह से उलट दिया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' ने अपनी शानदार कमाई से एस एस राजामौली निर्देशित फिल्म 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है। 
Krishna Mukherjee: अपनी बॉडी पर ब्राइड टू बी लिखवाकर ट्रोल्स के निशाने पर आईं कृष्णा, बोले-उर्फी से कम नहीं हो

विज्ञापन
Pathaan Worldwide box office collection Day 26 Shah Rukh Khan Deepika John film surpasses 1000 crore mark
पठान - फोटो : social media

'पठान' में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम पहली बार एक साथ स्क्रीन पर साथ नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन जहां सिद्धार्थ आनंद ने किया है, वहीं इसका निर्माण यशराज फिल्म्स द्वारा किया गया है। 'पठान' 25 जनवरी, 2023 को हिंदी समेत तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई थी। किंग खान के एक्शन के साथ-साथ फिल्म में सलमान खान ने एक धमाकेदार कैमियो भी किया है। फिल्म में शाहरुख खान पठान नाम के एक रॉ फील्ड एजेंट के रूप में नजर आ रहे हैं, जो देश को आतंकवादियों से बचाने के लिए एक स्पेशल मिशन पर है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed