फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभय देओल: पत्रकार बनने का इरादा छोड़ एक्टिंग को बनाया करियर, फिल्म इंडस्ट्री पर उठा चुके हैं सवाल

Sun, 14 Mar 2021 11:45 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 14 Mar 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Abhay Deol birthday actor wants to become journalist but made career in acting raised questions on Bollywood industry
अभय देओल

अभय देओल बॉलीवुड में एक ऐसे अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। 15 मार्च 1976 को जन्मे अभय आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभय निर्माता-निर्देशक अजीत सिंह देओल के बेटे हैं। उनके चाचा प्रसिद्ध एक्टर धर्मेंद्र हैं। अभय देओल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2005 में इम्तियाज अली की फिल्म 'सोचा ना था' से की। 

Abhay Deol birthday actor wants to become journalist but made career in acting raised questions on Bollywood industry
अभय देओल

अभय ने न्यूयॉर्क के सिटी कॉलेज में एक्टिंग और थियेटर सीखा है। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके दिमाग में चार प्रोफेशन थे, एक्टिंग, पेंटिंग, फिलॉसफी और पत्रकारिता, पर उन्होंने एक्टिंग को चुना। वे स्कूल के समय से ही थियेटर से जुड़े रहे हैं और अपने भाइयों की तरह ही बॉलीवुड में पहचान बनाई है।

Abhay Deol birthday actor wants to become journalist but made career in acting raised questions on Bollywood industry
अभय देओल

साल 2007 में अभय देओल की फिल्म 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' प्रदर्शित हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। 2009 में अनुराग कश्यप की 'देव डी' में अभय देओल के काम को काफी सराहा गया और फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों ने भी पसंद किया। 2011 में प्रदर्शित जोया अख्तर की फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' अभय देओल के करियर के लिए सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अपने दमदर अभिनय के लिए अभय देओल सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhay Deol birthday actor wants to become journalist but made career in acting raised questions on Bollywood industry
Abhay Deol - फोटो : file photo

बीबीसी से बातचीत में उन्होंने कहा था, 'आप में टैलेंट हो या ना हो, पर बहुत सारे पैसे और मार्केटिंग से आप स्टारडम खरीद सकते है। मैंने बचपन से स्टार गेम देखा है पर कभी खेला नहीं। अफसोस की बात है कि स्टारडम का खेल इंडस्ट्री में बढ़ता ही जा रहा है। आप स्टार या कैरेक्टर एक्टर तो बन सकते हैं, लेकिन इसके बीच के अभिनेताओ के लिए फिल्म इंडस्ट्री में कोई जगह नहीं है। क्योंकि पैसे के लिए क्रिएटिविटी पीछे रह जाती है।'

विज्ञापन
Abhay Deol birthday actor wants to become journalist but made career in acting raised questions on Bollywood industry
abhay deol

धर्मेंद्र उनके बेट सनी और बॉबी ने ज्यादातर मारधार वाली फिल्में की हैं।  अभय खुद को एक एक्सपेरिमेंटल अभिनेता ही मानते हैं जो फिल्मों से लोहा लेता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed