बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल, 'देओल' परिवार के सदस्य हैं, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। वो फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में अभय ने सोशल मीडिया पर अपने कलात्मक पक्ष का प्रदर्शन करते हुए एक तस्वीर साझा की है। अभय ने अपने फैंस के लिए एक पेंटिंग साझा की है जिसे वो अधूरी बता रहे हैं। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को अभय की ये पेंटिंग नहीं पसंद आई और वो उन्हें ट्रोल करने लगे।
अभय देओल ने इंस्टाग्राम पर साझा की अपनी अधूरी पेंटिंग, यूजर्स ने इस वजह से कर दिया ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभय देओल ने अपने पोस्ट के कैप्शन मे लिखा, 'पेटिंग के साथ मेरे प्रयोग। ये एक पुरानी पेंटिंग हैं और अभी भी अधूरी है। मैं नहीं जानता कि इसे पूरा कर पाउंगा या नहीं फिर भी मैं इसे साझा कर रहा हूं'। अभय की इस पेटिंग में एक महिला कुर्सी पर बैठी नजर आ रही है। उसके एक हाथ में आईना है तो दूसरे हाथ बालों में उलझे हैं। कहीं ना कहीं उसके चेहरे पर शिकन के भाव आ रहे हैं। साथ ही अपने कपड़ों से ये महिला काफी बोल्ड नजर आ रही हैं।
हालांकि अभय देओल ने ये साफ किया है कि उनकी पेंटिंग अभी अधूरी है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें फिर भी नहीं बख्सा । एक यूजर ने लिखा कि, 'काफी दुखियारी लग रही है'।वहीं एक यूजर ने इसे 'बोर' बता दिया। हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी ने अभय की तस्वीर की बुराई की, कुछ लोगों ने अभय की इस पेंटिंग की काफी तारीफ भी की है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो तेलुगू क्राइम कॉमेडी फिल्म 'ब्रोशेवरेवरूरा' की हिंदी रीमेक बनने जा रही है जिसमें अभिनेता अभय देओल अपने भतीजे करण देओल के साथ मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन करने जा रहे हैं।अभय देओल और करण देओल वाली इस रीमेक के निर्देशन की जिम्मेदारी देवेन मुंजाल को सौंपी गई है।'
वहीं 26 फरवरी को अभय देओल की फिल्म '1962 द वार इन द हिल्स' को लॉन्च किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है। इस फिल्म में वीरता की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म में अभय देओल सेना प्रमुख की भूमिका में नजर आएंगे।