फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से गोविंदा ने कृष्णा अभिषेक को जड़ा था थप्पड़, सभी के उड़ गए थे होश

Tue, 02 Feb 2021 03:45 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 02 Feb 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
When Govinda slapped krushna abhishek on his show the Drama Company
गोविंदा और कृष्णा

बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा और टीवी के स्टैंड अप कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक मामा भांजे हैं। कृष्णा ने कभी अपने जोक्स में तो कभी अपनी बात कहते हुए अक्सर अपने चीची मामा का जिक्र किया है। पिछले कुछ सालों से गोविंदा और कृष्णा के रिश्तों मे तल्खी आ गई है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब गोविंदा और कृष्णा में गजब की बॉन्डिंग थी। गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ कृष्णा के शो 'द ड्रामा कंपनी' में भी गए थे जहां स्टेज पर मामा-भांजे ने खूब जमकर मस्ती की थी। इस शो के उस एपिसोड के दौरान गोविंदा ने कृष्णा को मस्ती में थप्पड़ मार दिए थे जिससे सभी कुछ वक्त के लिए चौंक गए थे।

When Govinda slapped krushna abhishek on his show the Drama Company
krushna abhishek

कृष्णा कहते हैं कि ऐसे तो उन्होंने कई बार गोविंदा की मिमिक्री की है, लेकिन आज उनके सामने मिमिक्री नहीं करते बन रहा। इसके बाद गोविंदा कृष्णा को धन्यवाद देते है और बोलते बोलते प्यार से दो चार चांटे भी मार देते हैं। ये देखकर सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि उनकी बेटी नर्मदा भी चौंक जाती हैं। इसके बाद गोविंदा खुलासा करते हैं कि बचपन में भी कृष्णा की मां को लगता था कि मैं उनके बच्चों की पिटाई करता हूं, लेकिन ऐसा नहीं था।

When Govinda slapped krushna abhishek on his show the Drama Company
krushna abhishek - फोटो : social media

दूसरी तरफ कृष्णा ऐसे गाल पर हाथ रखकर खड़े हो जाते हैं कि उन्हें चांटा लगता नहीं। इसके बाद गोविंदा ने कहा कि वो कृष्णा की मां पद्मा को अपनी मां जैसा मानते हैं। बचपन में कृष्णा की मां ने गोविंदा का बहुत ख्याल रखा था क्योंकि उनकी मां काम कर पर चली जाती थीं। गोविंदा ने आगे बताया कि उनकी बहन पद्मा को 7-8 साल तक कोई संतान नहीं हुई तो भाई होने के नाते उन्होंने अपनी बहन के लिए मन्नत मांगी थी। उन्होंने मन्नत मांगी थी कि जब भी पद्मा को संतान होगी वो उसे वैष्णों देवी लेकर जाएंगे और जब कृष्णा हुए तो सभी वैष्णों देवी गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Govinda slapped krushna abhishek on his show the Drama Company
गोविंदा, कश्मीरा शाह औऱ कृष्णा अभिषेक - फोटो : फाइल फोटो

गोविंदा और कृष्णा में बहुत प्यार था लेकिन साल 2018 में दोनों के बीच दरार आ गई। दरअसल कृष्णा की पत्नी कश्मीरा ने एक ट्वीट में इशारों इशारों में गोविंदा को शादियों में नाचने वाला कह दिया था। इसके बाद कृष्णा और गोविंदा के बीच दुरियां आ गईं। बता दें कि कृष्णा इन दिनों 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ रहे हैं। इस शो पर जब गोविंदा पहुंचे थे तो उस पूरे एपिसोड में कृष्णा गायब रहे थे। इस बात पर दर्शकों ने ध्यान भी दिया था और सोशल मीडिया पर सवाल कई सवाल भी पूछे गए थे।

विज्ञापन
When Govinda slapped krushna abhishek on his show the Drama Company
कृष्णा अभिषेक, कपिल शर्मा - फोटो : सोनी टीवी

दरअसल एक एपिसोड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे थे। इसी दौरान कृष्णा अभिषेक सपना के किरदार में शो में एंट्री लेते हैं और कहते हैं कि ‘क्या मैं खुद का प्रमोशन नहीं करूंगी? मैं सबका प्रमोशन करती हूं। खुद का ही क्या, बाप का भाई का दादा का सबका प्रमोशन करेगी तेरी सपना। सबका प्रमोशन करेगी।‘ इसके आगे कपिल शर्मा कहते हैं कि ‘बाप का भाई का दादा का और मामा का?’ इसके बाद कृष्णा थोड़ी देर चुप हो जाते हैं। फिर वे कहते हैं कि ‘हां तो वे प्रमोशन करके गए ना। इस पर सबकी हंसी छूट जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed