फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhay Deol: 'ट्रायल बाय फायर' में अपनी भूमिका के बारे में बोले अभय देओल, अब तक का सबसे मुश्किल और...

Tue, 03 Jan 2023 04:23 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 03 Jan 2023 04:23 PM IST
विज्ञापन
abhay deol on web series trial by fire actor said hardest role i have ever had to portray
ट्रायल बाय फायर - फोटो : insta

दिल्ली के उपहार सिनेमा अग्निकांड ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। 1997 में घटित इस भयावह घटना का मंजर लंबे समय तक लोगों के जेहन में ताजा रहा। अब अभिनेता अभय देओल की आगामी वेब सीरीज 'ट्रायल बाय फायर' इसी पर आधारित होगी। इस सीरीज के ट्रेलर से पहले अभिनेता अभय देओल ने एक पोस्ट साझा की है और सीरीज में अपनी भूमिका के बारे में बात की है।


 

Lakadbaggha trailer: एनिमल लवर पर आधारित लकडबग्घा का ट्रेलर आउट, अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म कुत्ते से होगी भिडंत

abhay deol on web series trial by fire actor said hardest role i have ever had to portray
अभय देओल - फोटो : insta

अभय देओल ने अपने इंस्टाग्राम से 'ट्रायल बाय फायर' का पोस्टर साझा किया है और इसी के साथ उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, "शायद मुझे अब तक की सबसे कठिन भूमिका निभानी है। मैंने पहले भी सच्ची कहानियां की हैं लेकिन यह सबसे ट्रेजिक होगी, एक ऐसी आग जो अपने पीछे त्रासदियों का निशान छोड़ गई। त्रासदियों से नीलम और शेखर कृष्णमूर्ति को दो से अधिक दशकों तक निपटना पड़ा। 'ट्रायल बाय फायर' में उनके सफर को देखें।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol)

abhay deol on web series trial by fire actor said hardest role i have ever had to portray
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'ट्रायल बाय फायर' वेब सीरीज नीलम और शेखर कृष्णमूर्ति के संघर्ष पर आधारित है, जिन्होंने उस अग्निकांड में अपने दो बच्चों को खो दिया था और न्याय के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने न सिर्फ अपने लिए बल्कि अन्य पीड़ितों के लिए भी इंसाफ की लड़ाई का बीड़ा उठाया था। इस घटना से लेकर अंजाम तक पहुंचने की कहानी को कृष्णामूर्ति दंपती ने 2016 में प्रकाशित किताब 'ट्रायल बाय फायर' में लिखा है। अब उसी के ऊपर सीरीज बनाई गई है,जिसमें अभय देओल मुख्य किरदार अदा कर रहे हैं।
 

Vivaad Bollywood ke: जब सीन में थप्पड़ खाकर आपा खो बैठे गोविंदा, निर्देशक को ही जड़ दिया था जोरदार तमाचा

विज्ञापन
विज्ञापन
abhay deol on web series trial by fire actor said hardest role i have ever had to portray
ट्रायल बाय फायर - फोटो : insta

प्रशांत नायर और रणदीप झा द्वारा निर्देशित सीरीज 'ट्रायल बाय फायर' में अभय देओल के अलावा राजश्री देशपांडे, राजेश तैलंग, आशीष विद्यार्थी, अनुपम खेर, रत्ना पाठक, शिल्पा शुक्ला, और शार्दुल भारद्वाज भी अहम किरदारों में हैं। इस  सीरीज का ट्रेलर 4 दिसंबर यानी कल रिलीज किया जाएगा, वहीं इसे 13 जनवरी 2023 से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
 

Mukesh Khanna: 'बेशरम रंग' गाने पर भड़का शक्तिमान का गुस्सा, इंस्टाग्राम पर जमकर सुनाई खरी-खोटी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed