फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

42 साल में शादी के बिना ऐसे दिखने लगे हैं अभय देओल, दूसरी तस्वीर में देखिए

Tue, 07 May 2019 11:44 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 07 May 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Abhay Deol shared his real and reel photo on social media
abhay deol - फोटो : file photo
एक्टर अभय देओल बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जो हर किरदार को बखूबी करना जानते हैं। 42 साल के अभय बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीत चुके हैं। अब वह अपनी हाल ही की एक तस्वीर की वजह से काफी चर्चा में हैं। इस तस्वीर से उन्होंने अपनी असली उम्र दिखाने की कोशिश की है।
Abhay Deol shared his real and reel photo on social media
Abhay Deol - फोटो : social media
अभय देओल ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है, लेकिन इनमें से एक तस्वीर उनकी फोटोशॉप्ड है वहीं दूसरी उनकी हाल फिलहाल की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभय देओल ने कैप्शन में लिखा कि,' राइट (दाएं) वाली असली और लेफ्ट (बाएं) वाली फोटोशॉप्ड फैंटसी है। शुक्र है टैक्नोलॉजी का, लेकिन रील से असली पता चलता है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

On the right - the real deal. On the left - the photoshopped fantasy. God bless technology but know the real from the reel! #keepitreal

A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol) on


 
Abhay Deol shared his real and reel photo on social media
abhay deol - फोटो : file photo
अभय देओल के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि अभय देओल 42 साल के होने के बावजूद अभी तक कुंवारे हैं। अभय निर्माता-निर्देशक अजीत सिंह देओल के बेटे हैं। धर्मेंद्र, अभय के चाचा हैं। अभय देओल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2005 में इम्तियाज अली की फिल्म 'सोचा ना था' से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Abhay Deol shared his real and reel photo on social media
abhay deol - फोटो : file photo
फिल्म 'सोचा ना था' बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन दर्शकों ने अभय देओल और उनकी अपोजिट रहीं आयशा टाकिया को जरूर पसंद किया। साल 2007 में अभय देओल की फिल्म 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। 2009 में अनुराग कश्यप की 'देव डी' में अभय देओल के काम को काफी सराहा गया।
विज्ञापन
Abhay Deol shared his real and reel photo on social media
abhay deol - फोटो : file photo
'देव डी' को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों ने भी पसंद किया। 2011 में प्रदर्शित जोया अख्तर की फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' अभय देओल के करियर के लिए सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अपने दमदर अभिनय के लिए अभय देओल सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित किए गए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed