अक्षय कुमार ने जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू किया है उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठने लगे। विवाद बढ़ने के बाद अक्षय कुमार को बयान जारी कर सफाई देनी पड़ी। बयान में अक्षय ने कहा कि भले ही उनके पास कनाडा का पासपोर्ट हो लेकिन वो हर साल इंडिया में टैक्स भरते हैं और देश को आगे बढ़ाने के लिए वो हर योगदान देने के लिए तैयार हैं। इन सब विवादों के बीच अक्षय कुमार ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई है।
नागरिकता विवाद के बीच अक्षय कुमार ने फिर दिखाई दरियादिली, यहां दिए 1 करोड़ रुपए दान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में फैनी तूफान ने उड़ीसा के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। तूफान ने हजारों लोगों की जिंदगी पर असर डाला है। उड़ीसा में आए तूफान से पीड़ितों की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। इन्हीं में एक नाम अक्षय कुमार का भी है।
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में उड़ीसा तूफान पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपए दान दिया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार की दरियादिली दिखी हो, इससे पहले भी कई बार वो मदद के लिए आगे आए। पुलवामा में शहीद हुए जवानों की बात हो या केरल में बाढ़, अक्षय ने आर्थिक रूप से हमेशा मदद की है।
देश के जवानों के लिए बने एप भारत के वीर के लिए उन्होंने गृह मंत्रालय से पहल की थी। अक्षय ने खुद भी 5 करोड़ रुपए दिए थे। साल 2015 में जब चेन्नई में बारिश से भारी नुकसान पहुंचा था तब उन्होंने 1 करोड़ की सहायता राशि दी थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी की अगली फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग की खबर खिलाड़ी कुमार ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। कटरीना इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट हैं तो वहीं नीना गुप्ता अक्षय की मां के किरदार में नजर आएंगी।
The cop universe just got bigger as #Sooryavanshi takes charge!
@ajaydevgn @RanveerOfficial #RohitShetty @karanjohar #KatrinaKaif #KareenaKapoor #SaraAliKhan @RSPicturez @RelianceEnt @DharmaMovies #CapeOfGoodFilms pic.twitter.com/DjUvulZYAw