फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्टर पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने बताया अपना दर्द, बोलीं- 'बेहोशी की हालत में...'

Tue, 07 May 2019 09:49 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 07 May 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
karan oberoi alleged raping now police custody till may 9
karan oberoi - फोटो : social media

जस्सी जैसी कोई नहीं फेम एक्टर और मॉडल करण ओबेरॉय पर महिला को झांसा देकर रेप का आरोप लगा है। महिला की शिकायत के बाद ओशिवारा पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद ओशिवारा पुलिस ने उन्हें सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था।

karan oberoi alleged raping now police custody till may 9
karan oberoi - फोटो : social media

करण को पुलिस ने मुंबई कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उन्हें 9 मई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। महिला एक ज्योतिषी है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि दोनों की मुलाकात साल 2016 में एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। एप पर बातचीत के बाद जल्द ही उन्होंने मिलने का फैसला किया।



 

karan oberoi alleged raping now police custody till may 9
karan oberoi - फोटो : file photo

एक दिन करण ने उसे फ्लैट में बुलाया और शादी का वादा किया। इस दौरान एक्टर ने नारियल पानी दिया जिसे पीने के बाद चक्कर आने लगे। पीड़िता ने बताया कि बेहोशी की हालत में ही करण ने उसका रेप किया और वीडिया बना लिया। वीडियो के जरिए करण उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और बार-बार पैसे ऐंठ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
karan oberoi alleged raping now police custody till may 9
karan oberoi - फोटो : file photo

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने कई बार एक्टर से शादी की बात की तो धमकी देने लगा। एक दिन उसने शादी से मना कर दिया और कहा कि 'तुम्हें जो करना है कर लो।' महिला ने आगे कहा कि काफी सोचने के बाद पुलिस के पास पहुंचीं और मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन
karan oberoi alleged raping now police custody till may 9
karan oberoi - फोटो : file photo

करण ओबेरॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कई सीरियल में नजर आ चुके हैं। स्वाभिमान, साया, दिशाएं और वेबसीरीज इनसाइड एज में काम किया है। इसके अलावा साल 2004 में उन्होंने फिल्म किस किस को भी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed