पर्दे पर जब भी हम किसी एक्ट्रेस को देखते हैं तो अपनी खूबसूरती से वो फैंस का दिल जीतती दिखती हैं। असल में इस खूबसूरती के पीछे काफी मेहनत होती हैं जिसमें कई घंटों का मेकअप भी होता है। ऐसा कम ही होता जब कोई एक्ट्रेस बिना मेकअप के स्पॉट हों।
सोनम कपूर का दिखा नो मेकअप लुक, तस्वीर देख पहचानना भी हुआ मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैशन डीवा कही जाने वाली सोनम कपूर हमेशा परफेक्ट लुक में दिखती हैं लेकिन अपना ग्लैमरस अवतार छोड़कर वो इस बार बिना मेकअप के दिखीं। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद ये तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बिना मेकअप के'।
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
सोनम ने इससे पहले भी कई बार बिना मेकअप की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने एक आर्टिकल भी लिखा था और अपनी अंदरूनी खूबसूरती को स्वीकार करने की बात कही थी। उन्होंने लिखा था कि हमें यह बात समझने की जरूरत है कि पर्दे पर जो स्टार्स खूबसूरत दिखते हैं उनके पीछे कई लोगों का हाथ होता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर की हालिया रिलीज फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। उन्होंने हाल ही में फिल्म द जोया फैक्टर की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में सोनम के साथ दलकीर सलमान नजर आएंगे।