{"_id":"5ccf2bb9bdec22070a1a897d","slug":"swara-bhaskar-criticized-modi-goverment-on-farmer-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वरा भास्कर ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- किसानों पर गोलियां ही चलवा दीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्वरा भास्कर ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- किसानों पर गोलियां ही चलवा दीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 07 May 2019 07:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Swara
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में इस वक्त चुनावी माहौल है। अब चार चरण का चुनाव हो चुका है और आज पांचवे चरण के लिए मतदान होगा। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ जुटी हुई हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी चहेती पार्टी और उम्मीदवार को खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। स्वरा भास्कर सीपीएम पार्टी का समर्थन कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक रैली के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
2 of 5
swara bhasker
रैली को संबोधित करते हुए स्वरा भास्कर ने कहा, 'किसानों के वजह से हम लोगों को रोटी मिलती है। ये आम बात है लेकिन इस बात को केंद्र में बैठी सरकार भूल चुकी है। ऐसे में जरूरी है कि उन्हें दोबारा ये बात याद दिलाई जाए।
3 of 5
swara bhaskar
अगर गाय हमारी माता है तो किसान पिता है। अगर किसान का कर्ज नहीं चुका सकते हैं लेकिन उन पर जुल्म करना तो बंद कर सकते हैं। पिछले 10 सालों में हर साल 10-15 हजार किसानों ने मजबूर में आत्महत्या की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Swara Bhaskar support and campaigns for CPI Candidate Kanhaiya Kumar
- फोटो : social media
'केंद्र सरकार को सत्ता का बुखार ऐसा चढ़ा है कि फर्क पड़ना तो दूर इन्होंने मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों पर गोलिया ही चलवा दीं। ये सरकार कहती है कि गौहत्या पाप है। लेकिन मैं कहती हूं कि किसान हत्या पाप है और पापी है ये सरकार।'
विज्ञापन
5 of 5
Anupam Kher, Swara Bhaskar
- फोटो : amar ujala
बीते दिनों स्वरा भास्कर और अनुपम खेर के बीच ट्विटर पर काफी बहस हो गई थी। अनुपम खेर ने कन्हैया पर तंज कसते हुए लिखा था, "सुना है टुकड़े टुकड़े गैंग का एक सदस्य बेगुसराय से इलेक्शन लड़ रहा है। जो अपने देश का नहीं हो सकता वो आपका क्या होगा?" इस पर स्वरा ने जवाब दिया था- सर मुझे लगता है आप बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की बात कर रहे हैं! सही कहा - जो देश की ना हो सकी, जिसने आतंकवादी हमले द्वारा देश तोड़ने की कोशिश की। वो भला भोपाल की या संसद की क्या होगी!!!!! जय हिंद!"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।