कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) इन दिनों कपिल शर्मा के शो के अलावा पति हर्ष लिंबाचिया के साथ शो 'खतरा खतरा खतरा' भी कर रही हैं। हाल ही में भारती 'खतरा खतरा खतरा' की शूटिंग कर रही थीं। तभी उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्होंने सेट पर ही उल्टी कर दी। जिसके बाद से यह कयास तेज हुए कि भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि भारती का बयान आ गया है उन्होंने इन खबरों को मात्र अफवाह बताया। ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी सेलिब्रिटी के बारे में प्रेग्नेंसी की खबरें आई हों। जानिए ऐसी कौन सी और सेलिब्रिटीज हैं जिनकी प्रेग्नेंसी की खबरें आ चुकी हैं।
कॉमेडियन भारती सिंह ही नहीं इन 6 सेलिब्रिटी की भी उड़ चुकी है प्रेग्नेंसी की अफवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले प्रियंका न्यूयॉर्क फैशन वीक में पहुंची थी। यहां उन्होंने मिनि स्कर्ट के साथ ब्लेजर पहना था। इस ईवेंट की जब तस्वीरें वायरल हुईं तो लगा कि उनका टमी थोड़ा सा बाहर दिख रहा है । इन तस्वीरों को देख मीडिया में उनके प्रेग्नेंट होने की खबर आ गई। खबर तेजी से वायरल हुई लेकिन प्रियंका या निक का इस पर कोई बयान नहीं आया। हालांकि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का बयान सामने आया था। मीडिया से बात करते हुए मधु चोपड़ा ने इन खबरों को गलत बताया था। उन्होंने कहा कि ऐसा सिर्फ कैमरे के गलत एंगल से फोटो लेने की वजह से हुआ।
कुछ दिन पहले मशहूर टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' फेम अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी की खबरें आई थीं। दिव्यांका की एक तस्वीर के सामने आने के बाद इन अफवाहों को और जोर मिला। इस फोटो में दिव्यांका का पेट थोड़ा हाईलाइट हो रहा है। इस फोटो को देखकर अटकलें लगाई गईं कि दिव्यांका प्रेग्नेंट हैं। इस पर दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया का जवाब दिया। दिव्यांका ने कहा, 'जिस व्यक्ति ने इस तस्वीर को एडिट किया है, वो बहुत ही टैलेंट्ड है, वाकई में उसने मेरी इस तस्वीर को ऐसे एडिट किया है जिसमें कि मेरा पेट बेहद बड़ा दिख रहा है, मुझे नहीं पता कि इसके पीछे कौन है।'
सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा की शादी के बाद की तस्वीरें सामने आई थीं। जिन्हें देखकर कहा जा रहा था कि वह प्रेग्नेंट हैं। फोटो में उन्होंने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह बेबी बंप छिपा रही थीं। हालांकि यह खबरें बाद में झूठी साबित हुईं।