{"_id":"5cd020c9bdec22071e6d4e3b","slug":"pooja-hegde-evade-of-drink-and-drive-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार में घर लौट रही थी ऋतिक रोशन की ये एक्ट्रेस, नशे में धुत्त दोस्तों ने पुलिस से ऐसे बचाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार में घर लौट रही थी ऋतिक रोशन की ये एक्ट्रेस, नशे में धुत्त दोस्तों ने पुलिस से ऐसे बचाया
Mon, 06 May 2019 05:37 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 06 May 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
Pooja Hegde
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्म 'मोहन जोदड़ो' में एक्टर ऋतिक रोशन के साथ नजर आ चुकीं साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े पुलिस की नजर में आने से बाल-बाल बच गई हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो पूजा अपने दोस्तों और सहयोगियों के साथ कार में थीं और कार में मौजूद सभी लोग शराब के नशे में थे।
pooja hegde
- फोटो : file photo
पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म महर्षि की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं। खबरों की मानें तो हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से पहले प्री-रिलीज पार्टी रखी। इस पार्टी में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और क्रू शामिल हुए। सभी ने पार्टी में काफी मस्ती भी की।
पूजा हेगड़े
- फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि पार्टी खत्म होने के बाद पूजा हेगड़े अपने मैनेजर सहित टीम के साथ कार में निकल गईं। रास्ते में ट्रैफिक पुलिस ने उनकी कार को रोका और मैनेजर पर ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज किया। इस दौरान कार में मौजूद अन्य लोगों ने पूजा हेगड़े को तुरंत दूसरी कार ने उनके घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Hegde
- फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार में लगभग सभी लोग नशे में थे। हालांकि पूजा नशे में थीं या नहीं इसका खुलासा नहीं हो सका है। बात करें पूजा हेगड़े की फिल्म महर्षि की तो इस फिल्म का निर्देशन वामसी पैदिपल्ली कर रहे हैं जबकि प्रोड्यूसर दिल राजू हैं। ये फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Pooja Hegde
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि इन दिनों डायरेक्टर हरीश शंकर अपनी फिल्म वाल्मीकि को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म की मुख्य हीरोइन के लिए मेकर्स ने पूजा हेगड़े से संपर्क किया। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस फिल्म की 15 दिन की शूटिंग के लिए पूजा हेगड़े ने 2 करोड़ रुपए की फीस मांगी है। हालांकि अभी तक न तो वाल्मीकि के मेकर्स और न ही पूजा हेगड़े ने अपनी फीस को लेकर आधिकारिक घोषणा की है।