सब्सक्राइब करें

जॉर्ज फ्लॉयड का समर्थन कर रहे बॉलीवुड स्टार्स पर बरसे अभय देओल, बोले- पहले अपना देश देख लो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 04 Jun 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Abhay Deol slams woke Indian celebrities talking about black lives but not their country
अभय देओल, करीना कपूर और करण जौहर - फोटो : Social Media

अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद लगातार हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। कई जगहों से दुकानों में लूटपाट की भी तस्वीरें सामने आ रही हैं।  आगजनी और तोड़फोड़ के बाद बेकाबू हुई स्थिति के चलते वहां कई राज्यों में कर्फ्यू जैसी स्थिति बन गई है। इस मामले को लेकर भारत में कई लोगों ने आवाज उठाई है। बॉलीवुड सितारों ने भी इस घटना पर अपनी राय रखी है। 

Trending Videos
Abhay Deol slams woke Indian celebrities talking about black lives but not their country
priyanka chopra - फोटो : instagram

करीना कपूर खान, करण जौहर, प्रियंका चोपड़ा सहित कई बड़े स्टार्स जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर लिख चुके हैं। इन स्टार्स ने अश्वेतों के आंदोलन को समर्थन दिया है। इस बीच अभिनेता अभय देओल ने उन सेलेब्स और मिडिल क्लास के लोगों को आड़े हाथों लिया है, जो जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर तो अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं, लेकिन अपने ही देश की समस्याओं पर खामोश रहते हैं।
 


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

There is so much work to be done and it needs to starts at an individual level on a global scale. We all have a responsibility to educate ourselves and end this hate. End this race war here in the US, and around the world. Wherever you live, whatever your circumstances, NO ONE deserves to die, especially at the hands of another because of their skin color. ⁣⁣⁣ ⁣⁣⁣ On May 25th, George Floyd was pinned down by the neck by a Minneapolis police officer and died. He laid there, fighting for his life, struggling to breathe, and other officers just stood there and watched. The officer has now been charged with murder.⁣ ⁣⁣⁣ George, I am praying for your family. ❤️ ⁣⁣⁣ ⁣⁣⁣ Text “FLOYD” to 55156 and sign the petition. ⁣⁣⁣ #JusticeForGeorgeFloyd

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

💔 #JusticeForGeorgeFloyd

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhay Deol slams woke Indian celebrities talking about black lives but not their country
अभय देओल ने साझा की तस्वीर - फोटो : Instagram

अभय देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा है - अप्रवासियों, गरीबों और अल्पसंख्यकों की जिंदगी भी मायने रखती हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'शायद अब इसका समय भी आ गया है? अब कई सेलेब्स और मिडिल क्लास अमेरिका में नस्लभेद के खिलाफ अपनी राय रख रहे हैं, वो शायद देखना चाहेंगे कि उनके अपने देश में क्या हो रहा है? अमेरिका ने पूरी दुनिया को हिंसा का निर्यात किया है। उन्होंने इसे पहले की अपेक्षा और भी ज्यादा खतरनाक जगह बना दिया है। ऐसा होना ही था।'

Abhay Deol slams woke Indian celebrities talking about black lives but not their country
अभय देओल - फोटो : twitter

अभय देओल ने आगे लिखा है, 'मैं ये नहीं कह रहा कि वहां के लोगों के साथ ऐसा होना चाहिए। मैं कह रहा हूं कि इसे एक बड़े स्तर पर देखने की कोशिश करिए। मैं कह रहा हूं कि अपने देश में चल रही गंभीर समस्याओं के बारे में बात करके उनका समर्थन करिए। मैं कह रहा हूं कि उनके नेतृत्व का पालन करें, लेकिन उनके कार्यों का अनुसरण न करें। अपने देश के लिए प्रासंगिक कार्यों को करें, उनके लिए मुखर बनें। ब्लैक लाइव्स मूवमेंट इसी के बारे में ही तो है। ये हमारी उनकी नहीं, बल्कि ये पूरी पृथ्वी की लड़ाई है जो इस समय भारी जोखिम में है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Maybe it’s time for these now? Now that “woke” indian celebrities and the middle class stand in solidarity with fighting systemic racism in America, perhaps they’d see how it manifests in their own backyard? America has exported violence to the world, they have made it a more dangerous place, it was but inevitable that it would come back karmically. I’m not saying they deserve it, I’m saying look at the picture in it’s totality. I’m saying support them by calling out the systemic problems in your own country, because they turn out to be one and the same thing. I’m saying follow their lead but not their actions. Create your own actions, your own movement, relevant to your own country. That is what the black lives matter movement is all about! In the larger picture, there is no “us” and “them”. There is not a country that’s real. But a planet in peril. #migrantlivesmatter #minoritylivesmatter #poorlivesmatter Black Lives Matter (find out why not to use the hashtag and still support the movement).

A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol) on

विज्ञापन
Abhay Deol slams woke Indian celebrities talking about black lives but not their country
अभय देओल - फोटो : social media

बता दें कि अभय देओल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में इम्तियाज अली की रोमांटिक फिल्म 'सोचा न था' से की थी। फिल्म कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन दर्शकों ने अभय देओल को जरूर नोटिस किया। साल 2007 में उनकी 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। 2009 में अनुराग कश्यप की 'देव डी' में अभय देओल के काम को काफी सराहा गया। आखिरी बार वो नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज चॉपस्टिक्स में नजर आए थे।

कोरोना काल ने वरुण शर्मा को दी खुद के साथ वक्त बिताने की सीख, कोरोना के बाद की ये है प्लानिंग

 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed