{"_id":"5ed808adf8cdec64944de69f","slug":"varun-sharma-says-he-learned-to-spend-some-time-with-himself-during-corona-pandemic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल ने वरुण शर्मा को दी खुद के साथ वक्त बिताने की सीख, कोरोना के बाद की ये है प्लानिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना काल ने वरुण शर्मा को दी खुद के साथ वक्त बिताने की सीख, कोरोना के बाद की ये है प्लानिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
वरुण शर्मा
- फोटो : social media
Link Copied
इन दिनों सभी बॉलीवुड सितारे अपने घरों में ही हैं। फिल्मों की शूटिंग लॉकडाउन की वजह से रुकी हुई थी। हालांकि अब जल्द ही शूटिंग एक बार फिर से शुरू हो जाएंगी। लॉकडाउन के इन दिनों में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स अपने फैंस के साथ बराबर संपर्क में रहे। इसी बीच तमाम सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार इंटरव्यू भी देते रहे। ऐसे ही बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता वरुण शर्मा ने भी अमर उजाला के साथ बातचीत की।
Trending Videos
2 of 5
वरुण शर्मा
- फोटो : social media
बॉलीवुड में अपनी मासूमियत भरी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता वरुण शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वरुण को फिल्म फुकरे में उनके निभाए गए किरदार 'चूचा' के नाम से भी जाना जाता है। अमर उजाला के साथ खास बातचीत के दौरान वरुण ने बताया कि उन्हें इस लॉकडाउन के समय से क्या सीख मिली है। साथ ही वरुण ने ये भी बताया कि इसके बाद उनके आगे क्या प्लान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
वरुण शर्मा
- फोटो : social media
वरुण शर्मा ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने इस लॉकडाउन के समय में बहुत कुछ सोचा है। वरुण कहते हैं, 'मैं वैसे भी बहुत ज्यादा सोचता हूं। जैसे लोगों की हॉबी होती है सिंगिंग और डांसिंग वैसे ही मेरी हॉबी है थिंकिंग (सोचना)। मैं वैसे ही बहुत ज्यादा सोचता हूं। इस दौरान काफी कुछ सोचा है मैंने कई परिवर्तन हैं जो मैं अपने आप में लेकर आऊंगा।'
4 of 5
वरुण शर्मा
- फोटो : amar ujala
आगे वरुण कहते हैं, 'बहुत जरूरी होता है खुद के साथ वक्त बिताना। अक्सर हम भागादौड़ी में लगे रहते हैं। काम के सिलसिले में और खुद के साथ वक्त नहीं बिता पाते। तो इस दौरान सबसे बड़ी सीख भी जो मुझे मिली है वो ये है कि मुझे चाहे कुछ घंटे हों, हफ्ते में एक दिन या दस दिन में एक दिन हो लेकिन खुद के साथ वक्त बिताना बहुत जरूरी है।'
विज्ञापन
5 of 5
वरुण शर्मा
- फोटो : social media
वरुण आगे कहते हैं, 'हम पूरा टाइम ही या तो काम पर होते हैं। या फोन पर या अपने कंप्यूटर में लगे रहते हैं। तो अकेले एकांत में बैठकर पूरे हफ्ते को एनालाइस करना बहुत जरूरी है तो ये परवर्तन सबसे बड़ा है जो मैं अपने अंदर आने वाले दिनों में लेकर आऊंगा।' इसके अलावा वरुण ने ये भी बताया कि इन दिनों में उन्होंने कई स्क्रिप्ट्स पढ़ी हैं। तो आगे वो उन पर काम करने के बारे में सोच सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।