बॉलीवुड के मशहूर खलनायकों में शुमार अभिनेता रंजीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। रंजीत अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। उनके फैंस भी अपने पसंदीदा अभिनेता के वीडियोज को खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में रंजीत ने एक वीडियो और साझा किया है। जिसमें वो बॉलीवुड गाने पर जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।
'महबूबा ओ महबूबा' गाने पर जमकर थिरके मशहूर विलेन रंजीत, कहा- 'सिर्फ बेटी करा सकती है ये'
ये वीडियो एक जिम का है जहां पर रंजीत अपनी बेटी दिव्यांका के साथ मौजूद हैं। उनकी बेटी इस दौरान डांस कर रही होती है तो अभिनेता भी अपनी बेटी से कदम ताल मिलाकर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों बाप बेटी इस वीडियो में 'महबूबा ओ महबूबा' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग बेहद क्यूट नजर आ रही है।
इस वीडियो को रंजीत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में रंजीत ने लिखा है, '80 साल की उम्र के आसपास, सिर्फ मेरी बेटी ही मुझे डांस करा सकती है। (वो भी अपने इशारे पर)।' इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
Nearing 80 yrs, only my daughter can make me dance (on her fingers)
A post shared by Ranjeet (@ranjeetthegoli) on
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को रंजीत के फैंस के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शानदार गोली अंकल, बहुत अच्छे लग रहे हैं।' तो वहीं अभिनेता आदित्य पंचोली ने कमेंट करते हुए हार्ट शेप इमोजी बनाए हैं।
गौरतलब है कि 70 और 80 के दशक के लीडिंग विलेन ते। उन्होंने करीब 200 हिंदी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो कई टेलीविजन धारावाहिकों में भी नजर आ चुके हैं। रंजीत को फिल्म शर्मीली से विलेन के रूप में पहचान मिली। उनकी पॉपुलर फिल्मों में रेश्मा और शेरा, सावन भादो, देशद्रोही, जालिम, कुर्बान, जान की कसम, करण अर्जुन, हलचल, शराबी, तीसरी आंख आदि शामिल हैं। रंजीत पिछली बार हाउसफुल 4 में नजर आए थे।
पढ़ें: एक शादी समारोह में पहली बार टीना को देख दिल दे बैठे थे अनिल अंबानी, ऐसी थी दोनों की लव स्टोरी