केरल राज्य में एक गर्भवती हथिनी की विस्फोटक भरा अनानास खाने से मौत हो गई। हथिनी मल्लापुरम जिले में शहर की ओर आ गई थी। यहां कुछ लोगों ने फलों के भीतर छिपाकर उसे पटाखे खिला दिए। घायल होने के बाद वो इतनी दर्द में तीन दिन तक वेलियार नदी में खड़ी रही और उस तक चिकित्सीय मदद पहुंचाने के सभी प्रयास नाकाम रहे। अंत में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। बॉलीवुड सितारों ने इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
गर्भवती हथिनी की हत्या पर भड़के अक्षय और अनुष्का, टाइगर-आलिया समेत इन स्टार्स ने जताया गुस्सा
अक्षय कुमार ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'हो सकता है कि जानवर कम जंगली हों और इंसान कम इंसान। उस हथिनी के साथ जो हुआ वह दिल दहला देने वाला, अमानवीय और अस्वीकार्य है! दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।'
Maybe animals are less wild and humans less human. What happened with that #elephant is heartbreaking, inhumane and unacceptable! Strict action should be taken against the culprits. #AllLivesMatter pic.twitter.com/sOmUsL3Ayc
अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, 'यही वो वजह है जिसके लिए हमें पशु क्रूरता के खिलाफ कड़े कानूनों की जरूरत है।' अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'हम सभी केरल के मुख्यमंत्री से निवेदन करते हैं कि दोषियों का पता लगाया जाए और उन्हें इस घृणित अपराध के लिए कानून के मुताबिक सजा दी जाए।'
A post shared by ɐɯɹɐɥS ɐʞɥsnu∀ (@anushkasharma) on
रणदीप हुड्डा ने केरल के सीएम पिनाराई विजयन और प्रकाश जावड़ेकर को भी टैग करते हुए और हथिनी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि एक गर्भवती और फ्रेंडली हथिनी को कुछ लोगों ने जानकर पटाखों से भरा अनानस खिलाया जो एक अमानवीय हरकत है। ये पूरी तरह से अस्वीकार्य है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
कार्तिक आर्यन ने हाथी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- शर्मिदा, आत्मा को शांति मिले।
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
