फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभय देओल ने बॉलीवुड पर कसा तंज, 'व्हाट्सएप्प यूनिवर्सिटी' के बहाने साधा निशाना

Fri, 17 Jan 2020 12:54 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 17 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Abhay Deol target bollywood by a Instagram post
abhay deol - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्टर अभय देओल ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आते। लेकिन जब भी वो किसी फिल्म का हिस्सा बनते हैं, उनके काम की तारीफ जरूर होती है। सोशल मीडिया पर अभय खुलकर अपनी राय रखते हैं। इस बार उन्होंने व्हाट्सएप्प यूनिवर्सिटी के जरिए बॉलीवुड पर तंज कसा है।

Abhay Deol target bollywood by a Instagram post
Instagram Post - फोटो : Instagram

अभय देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक लोगो(LOGO) नजर आ रहा है। लोगो के नीचे लिखा है, 'व्हाट्सएप्प यूनिवर्सिटी, जहां अज्ञानता आनंद है।'

Abhay Deol target bollywood by a Instagram post
Abhay Deol - फोटो : file photo

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभय देओल ने लिखा है, 'इस शब्द को #oxforddictionary में जोड़ लेना चाहिए, जैसा कि बॉलीवुड को जोड़ा गया है। ये दोनों प्रोपोगेंडा उपकरण हैं। आप में से कोई इसका पूर्व छात्र है?'

View this post on Instagram

This word needs to be added to the #oxforddictionary. Just like they added #bollywood. Both of them are propaganda tools too! Any of you alumni?

A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhay Deol target bollywood by a Instagram post
abhay deol

बीते दिनों नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अभय देओल ने ट्वीट किया था, 'क्या हम हर मायने में इस किताब को फॉलो करते हैं? क्या आर्टिकल 14 और 15 को खत्म कर दिया गया है? या इनकी अनदेखी की जा रही है? मैं कन्फ्यूज हो गया हूं। क्या ये अनुच्छेद और सीएए और एनआरसी कानून की नजर में साथ-साथ रह सकते हैं? नए कानून के समर्थक और विरोधी प्लीज कॉमेंट करें और मुझे समझाएं।'

विज्ञापन
Abhay Deol target bollywood by a Instagram post
Abhay Deol - फोटो : social media

43 वर्षीय अभय देओल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2005 में इम्तियाज अली की फिल्म सोचा ना था से की। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन दर्शकों ने अभय देओल और उनके अपोजिट रहीं आयशा टाकिया को जरूर पसंद किया। 2009 में अनुराग कश्यप की देव डी में अभय देओल के काम को काफी सराहा गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा बिजनेस किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed