फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी शाहरुख का उड़ाया मजाक तो कभी छेड़छाड़ का लगा आरोप, अभिजीत भट्टचार्य से जुड़े ये पांच विवाद

Fri, 30 Oct 2020 12:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 30 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Abhijeet Bhattacharya birthday special know his five famous controversy
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : फेसबुक

90 के दौर में अभिजीत भट्टाचार्य युवाओं के सबसे चहेते गायकों में एक रहे। वादा रहा सनम, ओले ओले, जरा सा झूम लूं मैं और झांझरिया जैसे गाने गाकर अभिजीत ने तहलका मचा दिया था। इसके बाद उनकी एल्बम 'तेरे बिना' के गानों ने लोगों पर खूब जादू चलाया। 30 अक्तूबर 1958 को पैदा हुए अभिजीत का नाम खूब विवादों में भी रहा। जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ विवाद।

Abhijeet Bhattacharya birthday special know his five famous controversy
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : फेसबुक

मीटू में आया नाम
साल 2018 में एक फ्लाइट अटेंडेंट ने अभिजीत भट्टाचार्य पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला ने कहा था कि कोलकता के एक पब में अभिजीत ने लगभग उसे किस कर लिया था और उनका बायां कान नोंच लिया था। आरोपों पर सफाई देते हुए अभिजीत ने कहा था कि मैं तो उस वक्त पैदा भी नहीं हुआ था। मैं अपनी पूरी जिंदगी में किसी पब में नहीं गया हूं। 

Abhijeet Bhattacharya birthday special know his five famous controversy
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : फेसबुक

शाहरुख खान का उड़ाया मजाक
एक इंटरव्यू में अभिजीत ने कहा था कि जब तक मैं शाहरुख खान के लिए गाता था तो वो रॉकस्टार थे लेकिन जब मैंने उनके लिए गाना बंद कर दिया वो लुंगी डांस पर आ गए।  मैं हूं ना में उन्होंने स्पॉटबॉय से लेकर सभी को क्रेडिट दिया लेकिन सिंगर को सम्मान नहीं दिया। ओम शांति ओम के साथ भी यही बात हुई। धुम ताना गाने में मेरी आवाज थी लेकिन यह कहीं भी नहीं दिखाया गया। इससे मेरे आत्म-सम्मान चोट लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhijeet Bhattacharya birthday special know his five famous controversy
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : instagram/abhijeetbhattacharya

महिला से गाली-गलोच का आरोप
साल 2018 में एक महिला ने अभिजीत पर गाली-गलोच करने का आरोप लगाया था। दरअसल अभिजीत के किराएदार सोसायटी में कुछ ड्रिलिंग का काम करवा रहे थे। इसी बात पर दोनों की बहस हो गई। महिला ने ये आरोप लगाया कि अभिजीत ने उन्हें फोन पर गाली दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अभिजीत पर केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
Abhijeet Bhattacharya birthday special know his five famous controversy
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : instagram: abhijeetbhattacharya

पत्रकार को कहे अपशब्द
साल 2016 में चेन्नई में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या के बाद अभिजीत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मामले को लव-जिहाद का बताया था। इस पर महिला पत्रकार समेत अन्य लोगों ने अभिजीत को सलाह दी थी कि वह सांप्रदायिक उन्माद न भड़काएं। इसी बात पर अभिजीत की ट्विटर पर बहस होने लगी और बहस के दौरान उन्होंने स्वाति चतुर्वेदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इसके बाद उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

Weekend On OTT: 'तैश' के बाद इस वीकएंड आ रहीं ये फिल्में और सीरीज, सनी लियोनी का दिखेगा कामुक अंदाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed