फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर सुर्खियों में आईं अभिनेत्री पायल घोष ने एक और बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा है। पायल ने बताया कि कैसे उनकी एक बात का जवाब देते हुए इरफान ने कहा था कि कोई मुसलमान भगवान नहीं हो सकता।
इरफान पठान पर पायल घोष का निशाना, बोलीं- मेरे दोस्त ने कहा था कि कोई मुसलमान भगवान नहीं हो सकता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पायल घोष ने ट्वीट किया, 'मेरा एक अजीज दोस्त, जो क्रिकेटर भी था। उसने और उसके भाई (वो भी क्रिकेटर हैं) के साले ने मेरे घर पर डिनर किया और वो प्लेट रखने जा रहे थे तभी मैंने बोला कि मैं रख दूंगी, मेहमान भगवान होता है। मेरे दोस्त ने जवाब दिया कि कोई मुसलमान भगवान नहीं हो सकता।'
Mera ek aziz friend tha jo Ki cricketer tha woh aur uske bhai (again a cricketer) ke sala mere gharpe dinner kiye & woh plate rakhne Ja rahe the toh maine bola “main rakh dungi mehmaan bhagwan hota hai”
My frnd replied koi musalman Bhagwan nahi ho sakta. #intolerantcaricature
इससे पहले पायल घोष ने कहा था कि उन्होंने अनुराग कश्यप वाली घटना के बारे में इरफान पठान को बताया था। पायल के मुताबिक उन्होंने दुष्कर्म के सिलसिले में इरफान से कोई बातचीत नहीं की थी, लेकिन अनुराग के बारे में काफी कुछ बताया था।
पायल ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मैंने इरफान पठान को ये नहीं बताया था कि अनुराग कश्यप ने मेरा रेप किया था। लेकिन उनके संग हुई मेरी बातचीत के बारे में मैंने इरफान को सबकुछ बताया था। उन्हें सब पता है, लेकिन अभी वे कुछ नहीं बोल रहे हैं। वे मेरा अच्छा दोस्त होने का दावा करते हैं।'
बता दें कि बीते दिनों पायल घोष केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) में शामिल हो गई थीं। शामिल होने के बाद ही उन्हें आरपीआई की महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में नामित कर दिया गया था।
सोलो हीरो के तौर पर खत्म हो रही बॉबी देओल की ब्रांडिंग, शाहरुख की फिल्म में हीरो बने विक्रांत मैस्सी