सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया और शब्बीर खान फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'निकम्मा' की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। अभिमन्यु दसानी, शर्ली सेतिया, शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु सिंह स्टारर फिल्म 17 जून 2022 को स्क्रीन्स पर हिट होने के लिए तैयार है। एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'निकम्मा' सिल्वर स्क्रीन पर एक्शन, रोमांस और जबरदस्त मनोरंजन के पैकेज के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म को 'हीरोपंती' और 'बाघी' के निर्देशक ने निर्देशित किया है।
Nikamma: अभिमन्यु, शर्ली सेतिया और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म निकम्मा रिलीज के लिए तैयार, जानिए कब और कहां देख सकेंगे
ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, इसलिए निर्देशक शब्बीर खान बहुत खुश हैं। उनका कहना है, 'पूरी टीम इसके लिए काफी दिन से इंतजार कर रही है और मैं भी इसको लेकर बहुत खुश हूं।' उन्होंने कहा- अभिमन्यु-शर्ली की जोड़ी और शिल्पा का बिल्कुल अलग अवतार सभी को चौंका देगा। मुझे उम्मीद है कि दर्शक अभिमन्यु और शर्ली को वैसा ही प्यार देंगे जैसे उन्होंने टाइगर और कृति की पहली फिल्म 'हीरोपंती' में दिया था।
मर्द को दर्द नहीं होता के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छी शुरुआत करने के बाद अभिमन्यु ने अपनी पहली डिजिटल फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर में भी शानदार प्रदर्शन किया था, इसके बाद अभिमन्यु ने निकम्मा के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखा। कोरोना महामारी के बाद लंबे इंतजार के फल का फायदा बताते हुए देते अभिमन्यु ने कहा, अच्छी चीजों में समय लगता है, जब 'निकम्मा' की बात आती है तो मैं भी ऐसा ही मानता हूं। इस फिल्म पर काम करना एक साहसिक कार्य है, मुझे खुशी है कि हमने इसकी रिलीज के लिए लंबे इंतजार को चुना। 'निकम्मा' एक संपूर्णं पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है, जिसे आप पॉपकॉर्न और समोसे के साथ थिएटर में देख सकते हैं।
शर्ली सेतिया, जो पहले ही अपने म्यूजिक के जरिए श्रोताओं का दिल जीत चुकी हैं, वह भी अपनी फिल्म की रिलीज के लिए उत्साहित हैं। वह कहती हैं, 'मैं इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। मैं फिल्म निर्माता की इसे सही समय पर इसे रिलीज करने के लिए आभारी हूं और इसके लिए काफी उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरे फैंस इस फिल्म को खूब प्यार देंगे।
इस फिल्म को लेकर शिल्पा शेट्टी कहती हैं, 'मुझे खुशी है कि हमारी फिल्म 'निकम्मा' की रिलीज डेट तय हो गई है। अब मैं दर्शकों को अपना नया अवतार दिखाने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।' उन्होंने कहा 15 साल के लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में वापसी करना बहुत अच्छा लग रहा है। यह पहली फिल्म है जिसके लिए मैंने लंबे ब्रेक के बाद हां कहा था। फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में शिल्पा ने बताया- अवनि अभी तक मेरी सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक रही है, लेकिन ये एक ऐसा हिस्सा भी जिसे निभाने में मुझे बहुत मजा आया।
- Taran Adarsh (@taran_adarsh) 31 Mar 2022