{"_id":"6033cff75fa20b384b103c2b","slug":"abhinav-shukla-welcomes-rubina-dilaik-home-with-beautiful-surprise-after-her-bigg-boss-14-win","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस 14' की ट्रॉफी जीतकर घर पहुंचीं रुबीना रह गईं हैरान, पति अभिनव शुक्ला ने दिया ये सरप्राइज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बिग बॉस 14' की ट्रॉफी जीतकर घर पहुंचीं रुबीना रह गईं हैरान, पति अभिनव शुक्ला ने दिया ये सरप्राइज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 22 Feb 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 14' की ट्रॉफी रुबीना दिलैक अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने न सिर्फ शानदार गेम खेला बल्कि उसे जीतकर भी दिखाया। बिग बॉस की ट्रॉफी जीतकर जब रुबीना अपने घर पहुंची तो हैरान रह गईं। पति अभिनव शुक्ला ने पत्नी रुबीना का इतना शानदार स्वागत किया कि वो सबकुछ देखकर दंग रह गईं। रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से खूबसूरत वीडियो को शेयर किया है, जिसमें उनके घर की सजावट दिखाई दे रही है।
2 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : Instagram
रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि घर की दीवार पर 'वेलकम लेडी बॉस' लिखा हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं फर्श पर फूलों की सजावट की गई है। घर को फूलों से सजाया गया है और हैंगिंग लाइट्स भी लगायी गई हैं। बड़े-बड़े अक्षरों में रुबीना का निकनेम रूबी लिखा गया है। वीडियो को शेयर करते हुए रुबीना ने कैप्शन में लिखा, 'होम स्वीट होम से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है, लव अभिनव शुक्ला।'
3 of 5
Rubina Dhiliak and Abhinav Shukla
इस वीडियो को एक घंटे के अदंर ही लगभग 5 लाख बार देखा जा चुका है और फैंस लगातार कमेंट करके रुबीना को बधाई दे रहे हैं। तो वहीं अभिनव शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रुबीना की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी विनर रुबीना दिलैक।' रुबीना ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, 'लव यू।'
बता दें कि 'बिग बॉस' के घर में रुबीना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला के साथ एंट्री ली थी। दोनों ही शानदार गेम खेलते हुए आगे बढ़ रहे थे। लेकिन फैमिली वीक में बाहर से आये कुछ मेहमानों की वजह से अभिनव को घर से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद रुबीना शानदार तरीके से खेलती हुई आगे बढ़ रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : अमर उजाला
'बिग बॉस 14' के फिनाले में रुबीना ने राहुल वैद्य को हराते हुए ट्रॉफी और 36 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम की थी। फिनाले में रुबीना, राहुल के अलावा राखी सावंत, अली गोनी और निक्की तंबोली पहुंचे थे। राखी ने 14 लाख रुपये लेकर शो छोड़ दिया था। तो वहीं अली गोनी कम वोट्स के चलते बाहर हो गये थे और निक्की तीसरे नंबर पर रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।