फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुजरे जमाने की इस सुपरहिट अभिनेत्री की दो शादियां रहीं नाकाम, लेकिन 47 साल बाद भी नहीं लिया तलाक

Mon, 22 Feb 2021 08:52 PM IST
स्वाति सिंह एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 22 Feb 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
Rakhee and Gulzar love story: Why Rakhee and Gulzar got separated but not divorced even after 47 years
राखी गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया

राखी 70, 80 और 90 के दशक की एक बहुत ही मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा को शर्मीली, दाग, कभी-कभी, तपस्या जैसी दसियों सुपरहिट क्लासिक फिल्में दीं। राखी ने फिल्मी करियर में जितनी कामयाबी हासिल की उतनी सफल उनकी निजी जिंदगी नहीं रही। उन्होंने दो शादियां की। उनकी पहली शादी तब हुई जब वे महज 16 साल की थी। उनकी पहली शादी साल 1963 में बंगाली पत्रकार अजय बिश्वास से हुई थी। लेकिन दो साल में दोनों अलग हो गए। इसके बाद दूसरी शादी उन्होंने लेखक, गीतकार गुलजार से की, हालांकि यह भी सफल नहीं रही।

Rakhee and Gulzar love story: Why Rakhee and Gulzar got separated but not divorced even after 47 years
राखी गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया

करियर की लगभग शुरुआत में ही उन्होंने 1973 में लेजेंड्री निर्देशक, कवि और कहानीकार गुलजार से शादी कर ली थी। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन और हिट फिल्में दी हैं। हीरोइन से लेकर बहन और मां तक के किरदार में राखी ने ऐसे जज्बात दिखाए कि दर्शकों को उनका हर किरदार याद रह गया। उन्हें नेशनल अवॉर्ड और पद्मश्री पुरस्कार जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा गया। मालूम हो कि अपने करियर के शीर्ष पर राखी ने गीतकार और निर्देशक गुलजार से शादी करने का फैसला किया था।

Rakhee and Gulzar love story: Why Rakhee and Gulzar got separated but not divorced even after 47 years
राखी गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया

15 मई 1973 को राखी और गुलजार शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी शादी के कुछ वक्त बाद  बेटी मेघना का जन्म हुआ। लेकिन एक साल भी नहीं बीता कि राखी और गुलजार के रिश्तों में खटास आ गई। शादी के एक साल बाद राखी और गुलजार ने अलग होने का फैसला कर लिया। कहा तो ये भी जाता है गुलजार साहब इस बात के खिलाफ थे कि राखी फिल्मों में काम करें और उन्होंने शादी से पहले भी ऐसी शर्त रखी थी। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसका जवाब किसी के पास नहीं है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhee and Gulzar love story: Why Rakhee and Gulzar got separated but not divorced even after 47 years
राखी गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया

गुलजार से अलग होने के बाद राखी ने बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी खेली। जिसमें उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। इनमें कभी-कभी, कसमे वादे, त्रिशूल, मुकद्दर का सिकंदर, दूसरा आदमी, जुर्माना, काला पत्थर आदि शामिल हैं। राखी और गुलजार के रिश्ते को ठीक तरह से समझना है तो इतना जान लीजिए कि शादी के 47 साल बाद भी दोनों ने तलाक नहीं लिया। यहां तक कि वो आज भी अपना रिश्ता उसी तरह से निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
Rakhee and Gulzar love story: Why Rakhee and Gulzar got separated but not divorced even after 47 years
राखी गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया

राखी और गुलजार की बेटी मेघना ने एक इंटरव्यू में कहा था, "अच्छा ही हुआ दोनों अलग हो गए क्योंकि मतभेद होने के बावजूद साथ रहने से अच्छा है सुकून के साथ अलग-अलग रहना। दोनों ने अपने एकाकीपन को काम से भर लिया है।" 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed