{"_id":"6033cbad4ba29279be45b80b","slug":"disha-patani-cares-for-tiger-shroff-news-tiger-shroff-gets-injured-during-football-match-disha-patani-stays-by-his-side","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Disha Patani: फुटबॉल खेलते हुए चोटिल हुए टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी ने ऐसे दिया सहारा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Disha Patani: फुटबॉल खेलते हुए चोटिल हुए टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी ने ऐसे दिया सहारा, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ रविवार यानी 21 फरवरी को फुटबॉल खेलते समय चोटिल हो गए। इस दौरान गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी उनकी मदद करती नजर आई। मालूम हो कि टाइगर श्रॉफ, अभिनेता अर्जुन कपूर, अपारशक्ति खुराना, अहान शेट्टी, फिल्ममेकर शूजीत सिरकार, शशांक खेतान समेत कई सेलेब्स के साथ फुटबॉल मैच खेलने पहुंचे थे।
टाइगर को सपोर्ट करने के लिए दिशा पाटनी भी वहां पहुंची थीं। फुटबॉल मैच खेलते हुए टाइगर श्रॉफ के पैर में चोट लग जाती है। वह स्ट्रेचर पर लेटते हैं और डॉक्टर उनके पैर को देखने लगते हैं, इतने में दिशा पाटनी वहां खड़ी हैरान-परेशान नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की फोटोज वायरल हो रही हैं।
2 of 5
दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों कि मानें तो टाइगर के पैर में चोट कम ही लगी थी, लेकिन उन्होंने गेम को आगे खेलना न चुनकर आराम करना चुना। दिशा और टाइगर दोनों ही फील्ड के किनारे बैठे नजर आए। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी पिछले कई वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है।
3 of 5
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों अक्सर एक साथ घूमते भी नजर आते हैं। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी दोनों 2016 में आए म्यूजिक वीडियो 'बेफिक्रा' में साथ नजर आए थे। उन्होंने अहमद खान की फिल्म 'बागी 2' में भी काम किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार किया था। बता दें कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हीरोपंती
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले टाइगर आज एक्शन स्टार कहलाए जाते हैं। टाइगर की आखिरी रिलीज फिल्म 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे। टाइगर अब सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि बतौर सिंगर भी पहचाने जाते हैं। टाइगर का गाना ‘कैसेनोवा’ हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसमें टाइगर ने अपने शानदार डांस मूव्स भी दिखाए थे।
विज्ञापन
5 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : Instagram
टाइगर श्रॉफ फिल्म अभिनेता है और वह एक्शन फिल्मों में अधिक नजर आते है। उनकी पिछली फिल्म 'वॉर' थी। वहीं, इस साल टाइगर श्रॉफ की तीन फिल्में रिलीज होंगी। इस लिस्ट में ‘बागी 4’, ‘हीरोपंती 2’ और ‘गणपत’ शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।