फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhishek-Aishwarya Wedding: शत्रुघ्न सिन्हा ने लौटा दिया था अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी का कार्ड, एक्टर ने जताया था दुख

Thu, 20 Jan 2022 04:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 20 Jan 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bacchan speaks in 2010 about Shatrughan Sinha returning his and Aishwarya Bacchan marriage card
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

साल 2007 में बच्चन परिवार के बेटे यानी अभिनेता अभिषेक बच्चन की शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी। दोनों की शादी में बॉलीवुड से केवल चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था। बच्चन परिवार के भेजे गए निमंत्रण को कुछ लोगों ने खुशी से स्वीकार किया था तो वहीं शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गज अभिनेता ने निमंत्रण लौटा दिया था।

Abhishek Bacchan speaks in 2010 about Shatrughan Sinha returning his and Aishwarya Bacchan marriage card
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : Instagram

जब अभिषेक-ऐश्वर्या ने खुलकर की अपनी शादी की बात
अपनी शादी के तीन साल बाद 2010 में अभिषेक और ऐश्वर्या ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की थी। अभिषेक ने अपनी शादी पर सफाई देते हुए कहा था कि "उनका परिवार इसे एक भव्य कार्यक्रम नहीं बनाना चाहता था। इसकी एक बड़ी वजह थी जो लोग शायद भूल रहे हैं कि उस समय मेरी दादी हॉस्पिटल में थीं और मेरे पिता इसे बड़ा बनाने में असहज महसूस कर रहे थे। लेकिन फिर भी हमारे माता-पिता ने लगभग सभी को कार्ड भेजे थे, जिससे वे हमें अपना आशीर्वाद दे सकें।"

Abhishek Bacchan speaks in 2010 about Shatrughan Sinha returning his and Aishwarya Bacchan marriage card
अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : getty

शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा सब थे खुश 
अभिषेक ने शत्रुघ्न ने कार्ड वापस लौटाने पर कहा था, "एक व्यक्ति को छोड़कर हर कोई इस शादी से खुश था और वह शत्रुघ्न सिन्हा थे। उन्होंने कार्ड लौटा दिया था। इसमें कोई दिक्कत नहीं थी आप सभी को तो खुश नहीं कर सकते हैं। वह एक दिग्गज कलाकार हैं और सभी को अपनी-अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है। अगर वह इसे सही से देखने में सफल नहीं हुए तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मुझे और मेरे परिवार को इस चीज का खेद है। हमारा इरादा किसी को भी चोट पहुचाने का नहीं था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bacchan speaks in 2010 about Shatrughan Sinha returning his and Aishwarya Bacchan marriage card
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या के लिए सबसे खूबसूरत था वो लम्हा
ऐश्वर्या राय बच्चन ने करण से बातचीत के दौरान कहा था कि यह उनके और अभिषेक के जीवन का सबसे खुशी का पल था। जिसे वे सबसे खूबसूरत बनाना चाहते थे और सबका आशीर्वाद लेना चाहते थे लेकिन इसे बहुत बड़ा नहीं बनाना चाहते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed