सब्सक्राइब करें

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में जमकर थिरके थे अमिताभ और जया, देखें वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 20 Apr 2021 08:41 AM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai bachchan wedding photos and video when Amitabh and Jaya danced gracefully
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में बहुत कम ही ऐसी जोड़िया हैं जिनकी ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री दोनों को दर्शक पसंद करते हों। इसमें ऐश्वर्या रॉय बच्चन और अभिषेक बच्चन का नाम शामिल है। ऐश्वर्या और अभिषेक पर्दे पर तो साथ अच्छे लगते ही हैं असल जिंदगी में भी दोनों की बॉन्डिंग कमाल की है। पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय ने अभिनेता अभिषेक बच्चन संग 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। शादी के वक्त उनकी कुछ गिनी चुनी तस्वीरें ही सामने आई थी। ऐसे में आज हम आपको दिखाते हैं उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें।

Trending Videos
Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai bachchan wedding photos and video when Amitabh and Jaya danced gracefully
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : Instagram

ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को लगभग 14 साल हो गए, लेकिन आज भी ये जोड़ी परफेक्ट नजर आती हैं। फिल्म 'गुरु' के सेट पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा था और ऐश्वर्या ने अभिषेक के शादी के प्रपोजल को हां कह दिया था। दोनों की शादी बेहद धूमधाम से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai bachchan wedding photos and video when Amitabh and Jaya danced gracefully
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ये तस्वीर अभिषेक और ऐश्वर्या के संगीत सेरेमनी की हैं।अपने संगीत के फंक्शन में दोनों ही एक जैसे रंग के कपड़े पहने नजर आए थे। जहां अभिषेक ने सिल्वर और आसमानी रंग की शेरवानी पहनी थी तो वहीं ऐश्वर्या भी सिल्वर और आसमानी रंग के लहंगे में नजर आईं थीं। वहीं दूसरी तस्वीर में अभिषेक घोड़ी पर बैठे नजर आ रहे हैं।

Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai bachchan wedding photos and video when Amitabh and Jaya danced gracefully
बच्चन परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

इंडस्ट्री के मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसी अनदेखी तस्वीरें साझा कीं थीं। इस तस्वीर में अमिताभ और जया अपने बेटे बहू के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे थे। अमिताभ और जया ने बेटे की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और जमकर मस्ती की थी।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai bachchan wedding photos and video when Amitabh and Jaya danced gracefully
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी का वीडिया भी सामने आया था। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गहनों और खूबसूरत सुनहरे लहंगे में ऐश्वर्या कितनी खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं अभिषेक भी बेहद हैंडसम लग रहे थे। उनकी शादी देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गई थी।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aishwarya Rai (@lovely_aishwarya)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed