सब्सक्राइब करें

पांच खबरेंः भोजपुरी गीतकार श्याम देहाती का निधन और श्रवण राठौड़ अस्पताल में भर्ती

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 20 Apr 2021 08:39 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri lyricist shyam dehati passed away and Shravan rathore from Nadeem shravan duo got admitted in hospital
श्याम देहाती, श्रवण राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी फिल्मों व एकल गीतों के चर्चित गीतकार श्याम देहाती (Shyam Dehati) का निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद से उनका गोरखपुर में इलाज चल रहा था। गायक व अभिनेता खेसारी लाल यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि श्याम देहाती के लिखे गीत उनके हमेशा हमारे बीच होने का एहसास दिलाते रहेंगे।




Shyam Dehati: भोजपुरी गीतकार श्याम देहाती का निधन, खेसारी ने कहा- ‘कोशिशों के बाद भी बचा न सके’

Trending Videos
Bhojpuri lyricist shyam dehati passed away and Shravan rathore from Nadeem shravan duo got admitted in hospital
श्रवण राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

संगीतकार नदीम-श्रवण जोड़ी फेम श्रवण राठौड़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि श्रवण राठौड़ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के एस.एल. रहेजा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोरोना के अलावा अन्य बीमारियां होने के चलते उनकी हालत इस वक्त नाजुक बनी है।




कोरोना का कहर: संगीतकार नदीम-श्रवण जोड़ी फेम श्रवण राठौड़ अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri lyricist shyam dehati passed away and Shravan rathore from Nadeem shravan duo got admitted in hospital
सुमित्रा भावे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी सात फिल्मों के निर्देशन व लेखन का हिस्सा रहीं मराठी सिनेमा की चर्चित फिल्मकार व निर्देशक सुमित्रा भावे का सोमवार को पुणे में फेफड़ों की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 78 वर्ष की थीं। 12 जनवरी 1943 को पुणे में ही जन्मी सुमिता ने फरगुसन कॉलेज से स्नातक करने के बाद राजनीति शास्त्र व समाज शास्त्र में एम ए किया।

नेशनल अवार्ड विनर सात फिल्मों की निर्देशक सुमित्रा भावे का पुणे में निधन, मराठी सिनेमा को दी नई दिशा

Bhojpuri lyricist shyam dehati passed away and Shravan rathore from Nadeem shravan duo got admitted in hospital
मनोज जोशी - फोटो : Insatagram

बॉलीवुड अभिनेता मनोज जोशी इंडस्ट्री में बेहतरीन एक्टिंग और कॉमेडी के लिए जाने हैं। उन्होंने थिएटर की दुनिया में भी अपना खूब नाम बनाया है। वहीं, अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और समाजिक मुद्दों पर भी लिखते रहते हैं। लेकिन एक ट्वीट पर अभिनेता ट्रोल हो रहे हैं। अपने इस ट्वीट में उन्होंने कथित तौर पर समुदाय विशेष को टारगेट किया था, जिसे लेकर अब हंगामा हो रहा है। सोशल मीडिया पर मनोज जोशी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठ रही है।



मनोज जोशी समुदाय विशेष पर टिप्पणी कर ट्रोलर्स से घिरे, लग रहा नफरत फैलाने का आरोप

विज्ञापन
Bhojpuri lyricist shyam dehati passed away and Shravan rathore from Nadeem shravan duo got admitted in hospital
स्वरा भास्कर, पीएम मोदी - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं और वो हर सामाजिक मुद्दे पर मुखर होकर अपनी राय रखती हैं। इस वक्त पूरा देश कोरोना महामारी की चपेट में आ चुका है और कोरोना की जद में अब तक कई लोग आ चुके हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर की मां और उनके घर में खाना बनाने वाला कुक भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। तो वहीं अब एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोरोना संकट को देखते हुए तंज कसा है।


स्वरा भास्कर ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोलीं- मंदिर बन रहा है अस्पताल में बेड मांग कर शर्मिंदा ना करें

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed