{"_id":"617563749dd97d6fbf26caf0","slug":"abhishek-bachchan-and-shweta-bachchan-told-why-mother-jaya-bachchan-gets-so-angry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थ्रोबैक: जया बच्चन को क्यों आता है इतना गुस्सा? बेटे अभिषेक व बेटी श्वेता ने बताई थी बड़ी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
थ्रोबैक: जया बच्चन को क्यों आता है इतना गुस्सा? बेटे अभिषेक व बेटी श्वेता ने बताई थी बड़ी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 24 Oct 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड के ‘शंहशाह’ अमिताभ बच्चन की पत्नी व अभिनेत्री जया बच्चन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जया ने 1971 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुड्डी’ से अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद जया रातों-रात स्टार बन गई थीं, जिसके बाद उन्होंने ‘जंजीर’, ‘अभिमान’, ‘मिली’, ‘पिया का घर’, ‘शोर’, ‘एक नजर’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों की वजह से जया बच्चन को फैंस आज भी काफी पसंद करते हैं।
जया बच्चन ने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी अहम जगह बनाई है। जया समाजवादी पार्टी से राज्यसभा में संसद सदस्य हैं। अभिनेत्री से राजनेता बनीं जया बच्चन के लिए कहा जाता है कि, उन्हें गुस्सा बहुत जाता आता है। कई बार सार्वजनिक जगह पर जया बच्चन का गुस्सा देखने को भी मिला है। कम लोगों को ही ये बात पता है कि, जया बच्चन को एक बीमारी है, जिस वजह से वह सार्वजनिक जगह पर गुस्सा होती हुई नजर आती हैं। इस बात की जानकारी जया बच्चन के बेटे अभिषेक और बेटी श्वेता ने दी थी।
Trending Videos
2 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2019 में करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में अभिषेक बच्चन अपनी बहन श्वेता बच्चन के साथ पहुंचे थे। इस दौरान करण ने श्वेता और अभिषेक से उनकी मां जया बच्चन के गुस्से के बारे में पूछा था। इतना ही नहीं, करण ने दोनों को जया बच्चन के कुछ वीडियोज भी दिखाए थे, जिसमें जया बच्चन फोटोग्राफर्स पर भड़कती हुई नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इन वीडियोज पर अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘वे इसे एक गिल्टी प्लेजर मानते हैं। साथ ही जब भी हम सभी लोग कहीं घूमने के लिए बाहर निकलते हैं तो हम इस बात को लेकर हमेशा प्रार्थना करते हैं कि कहीं रास्ते में फोटोग्राफर्स ना मिल जाएं।’
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही अभिषेक ने ये भी बताया कि उनकी मां को क्लॉस्ट्रोफोबिया नाम की बीमारी है। ये एक ऐसी मानसिक स्थिति होती है, जिसमें कोई भी इंसान ज्यादा लोगों को एक साथ देखकर या फिर भीड़ में खुद को पाकर परेशान हो जाता है। कई बार तो इंसान को गुस्सा भी आ जाता है या फिर वह बेहोश हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस चैट शो में करण जौहर ने जब जया बच्चन का वीडियो दिखाया था तो एक्ट्रेस की बेटी श्वेता ने अपनी मां बचाव किया था। श्वेता ने कहा, ‘उन्हें अच्छा नहीं लगता है कि कोई बिना इजाजत के उनकी फोटो खींचे। वह भीड़ को देखकर परेशान हो जाती हैं। कोई भी अगर इजाजत के बिना उनकी फोटो खींचता है तो वे इस बात को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।