{"_id":"617534f4259b7f6b5d09137d","slug":"salman-khan-wanted-to-change-the-climax-of-hum-dil-de-chuke-sanam-because-of-aishwarya-rai-bachchan-read-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गपशप: इस सुपरहिट फिल्म के क्लाइमेक्स को बदलना चाहते थे सलमान खान, असली वजह थीं ऐश्वर्या राय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गपशप: इस सुपरहिट फिल्म के क्लाइमेक्स को बदलना चाहते थे सलमान खान, असली वजह थीं ऐश्वर्या राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 24 Oct 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : Instagram
Link Copied
बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी फिल्में बनाई गई हैं जो सदाबहार हैं यानि उन्हें देखने पर कभी मन नहीं भरता और हर बार वह फिल्में अच्छी ही लगती हैं। इसमें ज्यादातर फिल्में 90 के दशक की हैं जब फिल्म में रोमांस भी गुपचुप होता था और उस दौर के हर गाने सुपरहिट थे। इसी वक्त में निर्देशक संजय लीला भंसाली ने फिल्म बनाई थी 'हम दिल दे चुके सनम' जो आज भी सिनेमा प्रेमियों के लिए बहुत ही खास है। 1999 में रिलीज हुई यह उस दौर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक थी।
फिल्म के क्लाइमेक्स से खुश नहीं थे सलमान
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की 17 कैटेगरी में इसे नॉमिनेट किया गया था। सिनेमैटोग्राफी, कोरियोग्राफी, म्यूजिक डायरेक्शन के लिए इस फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते थे। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान और अजय देवगन ने काम किया था और अपनी अदायगी से हर किसी का दिल जीत लिया था। नंदिनी, समीर और वनराज के किरदार आज भी हर किसी की याद में बसे हैं। हालांकि कम लोग ही ये बात जानते हैं कि सलमान इस फिल्म के क्लाइमेक्स सीन को बदलना चाहते थे।
Trending Videos
2 of 5
सलमान खान ऐश्वर्या राय
सलमान ने फिल्म में समीर का किरदार निभाया था जिसे नंदिनी यानि ऐश्वर्या से प्यार हो जाता है। दोनों एक दूसरे के प्यार में दुनिया भूल जाते हैं लेकिन उनका एक होना किस्मत में लिखा ही नहीं रहता है। इसके बाद दोनों अलग हो जाते हैं और नंदिनी की शादी वनराज यानि अजय देवगन से करवा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हम दिल दे चुके सनम
- फोटो : Instagram
वनराज अपनी पत्नी से प्यार करना चाहता है उसे अपना बनाना चाहता है लेकिन समीर को अभी भी चाहने वाली नंदिनी ऐसा नहीं कर पाती है। इसके बाद वनराज को समीर और नंदिनी के प्यार के बारे में पता चल जाता है। पहले तो उसे गुस्सा आता है लेकिन फिर वो तय करता है कि वो नंदिनी को उसके बिछड़े प्यार से मिलाएगा। हालांकि समीर तक नंदिनी को पहुंचाने के बीच नंदिनी और वनराज के बीच प्यार के कुछ ऐसे पल आ जाते हैं जिससे नंदिनी के दिल पर दूसरा असर पड़ जाता है।
4 of 5
हम दिल दे चुके सनम
- फोटो : हम दिल दे चुके सनम
इसके बाद जब नंदिनी के पास मौका रहता है समीर को अपना बनाने का तब वो वनराज को चुनती है यानि प्यार के ऊपर फर्ज। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान इस क्लाइमेक्स से खुश नहीं थे। इसकी दो वजह बताई जाती है पहली तो यह कि वो चाहते थे कि नंदिनी अपने फर्ज नहीं बल्कि प्यार को चुने। वहीं दूसरी वजह ये कि उन दिनों सलमान और ऐश्वर्या की डेटिंग की खबरें चर्चा में थीं और सलमान नहीं चाहते थे कि फिल्म में उन्हें ऐश्वर्या ना मिलें।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने संजय लीला भंसाली से कहा कि वो फिल्म का अंत बदलें लेकिन भंसाली नहीं मानें। इसके बाद उन्होंने सूरज बरजात्या को अपने समर्थन में लिया और कहा कि वो भंसाली को क्लाइमेक्स बदलने के लिए मनाए। सूरज बरजात्या ने डेढ़ घंटे भंसाली से बात की और फिर सलमान को समझाया कि ये क्लाइमेक्स ही सही है क्योंकि कर्तव्य प्रेम से बड़ा होता है। हालांकि सलमान ने बुझे मन से ये सीन कर लिया लेकिन भंसाली की सोच सही निकली और फिल्म जबरदस्त हिट हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।